Featured

इरफान खान अपनी पत्नी के लिए गाया करते थे गाना, देखें थ्रोबैक वीडियो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान(Irrfan Khan) आज भले हमारे बीच में न हों लेकिन उनकी बेहतरीन अदाकारी वाली फिल्में हमेशा फैंस के ज़हन में कैद रहेंगी। इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर और बेटे बाबिल भी अक्सर इरफान से जुड़ी कोई न कोई याद दर्शकों के साथ साझा करते रहते हैं। अब बाबिल ने इरफान खान का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिवंगत एक्टर अपनी पत्नी सुतापा सिकदर के लिए ‘मेरा साया साथ होगा’ गाना गा रहे हैं।

बेटे ने शेयर किया वीडियो

इरफान खान(Irrfan Khan) को गाने का भी शौक है इस बात का खुलासा उनके बेटे बाबिल (Babil) ने किया है। उन्होंने इरफान की गाना गाते हुए इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में इरफान खान अपनी पत्नी सुतापा सिकदर के साथ सड़क पर चलते-चलते ये गाना गुनागुना रहे हैं। इरफान को देख सुतापा सिकदर भी इस गाने को गुनगुनाने लगती हैं। इस वीडियो को इरफान के चाहते वाले और बॉलीवुड फैन्स खूब पसंद कर रहे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक कमाया नाम

बता दें कि बॉलीवुड जगत के सबसे मंझे हुए कलाकारों में से एक इरफान खान(Irrfan Khan) ने 29 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिंदगी और मौत की लड़ाई में लंबे वक्त तक जूझने के बाद इरफान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। बॉलीवुड दिग्गज कुछ समय पहले ही कैंसर का इलाज करवाकर विदेश से भारत लौटे थे।

54 इरफान वर्षीय इरफान(Irrfan Khan) ने ‘मकबूल’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘द लंच बॉक्स’, ‘पीकू’, ‘तलवार’ और ‘हिंदी मीडियम’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। वह केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी शोहरत कमा चुके हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago