Featured

आज से शुरू हो रहा है छठ महापर्व, कोरोना काल में ऐसे करें पूजा

Chhath Puja 2020: छठ महापर्व आज से शुरू हो चुका है और अगले 4 दिन तक बिहार, पूर्वी उत्तर प्रेदश और झारखंड में बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

इस साल छठ पूजा का महापर्व 18 नवंबर यानि आज से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 21 नवंबर को होगा। यह पर्व पूर्ण रूप से सूर्य, प्रकृति, जल, वायु और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है। इस दिन घाट पर जाकर पूजा करने की प्रथा है, जिसमें व्रती महिलाएं और उनका परिवार घाट पर जाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देते हैं। छठ पूजा(Chhath Puja) में गीतों का भी खास महत्व होता है, इसलिए महिलाएं हर साल घर से घाट तक छठ के गीत गाती हुई जाती हैं।

छठ पूजा(Chhath Puja) की विधि-

Image Source – Aajtak
  • सबसे पहले पूरा घर अच्छी तरह साफ कर लें।
  • इसके बाद व्रती महिला के कमरे को साफ कर वहाँ गन्ने व केले के पत्तों से एक मंडप बना लें और उसे फूलों व दीयों से सजा लें।
  • अब एक तांबे के बड़े कलश में जल भर कर इसे फूलों से सजा लें।
  • मंडप के बीच एक साफ चौकी रखकर इस पर नया पीले रंग का वस्त्र बिछाएं और इसपर तिल और चावल से सूर्यदेव और छठी माता की आकृति बनाकर उसपर तीन सुपारी रख लें।
  • अब इसके सामने सभी पूजन सामग्री रख दें और अर्घ्य देने से पहले इनकी विधिवत पूजा करें।
  • छठ का प्रसाद बनाने के लिए, घर के किसी एक स्थान को बिल्कुल साफ-सुथरा कर वहाँ मिट्टी का चूल्हा बनाएं और आम की लकड़ियों पर प्रसाद बनाएं।

कोरोना काल में कैसे करें छठ पूजा-

Image Source – Aajtak

इस साल कोरोना के चलते छठ पूजा(Chhath Puja) में भी काफी प्रतिबंध लगाए गए हैं और लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा ना करने की अपील की गई है। इसलिए यदि आप भी इस साल घाट पर नहीं जा पा रहीं हैं, तो घर में ही किसी खुले हिस्से जैसे कि छत या बालकनी में एक नए बड़े टब में पानी भरकर इसमें खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दे सकती हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घर के सदस्यों को छठ मईया का प्रसाद बांटे।

ज्ञात हो कि 18 नवंबर यानी आज नहाय-खाय है और कल, 19 नवंबर को खरना मनाया जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर को डूबते सूर्य को और शनिवार, 21 नवंबर के दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago