Featured

ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव, जहां एक बार जाने पर दोबारा लौटकर नहीं आते लोग

World Mysterious Village: इस दुनिया में एक से बढ़कर एक रहस्य छुपे हुए हैं। धरती पर ऐसे बहुत से रहस्यमयी जगह मौजूद हैं, जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। आज की इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसे ही अनोखे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां जो एक बार जाता है, वह दोबारा कभी लौटकर नहीं आता। इस रहस्यमयी गांव को ‘मुर्दों का शहर’(City Of The Dead) के नाम से भी जाना जाता है।

Image Source – Amarujala

रूस के उत्तरी ओसेटिया के दर्गाव्स(Dargavs) में यह गांव स्थित है। बेहद ही सुनसान इलाके में यह गांव बना हुआ है। डर की वजह से कोई भी यहां नहीं आता। यह गांव(Mysterious Village) उंचे-उंचे पहाड़ों के बीच बना हुआ है, जहां सफेद पत्थरों से बने करीब 99 तहखाना नुमा मकान मौजूद हैं। कहा जाता है कि इन तहखाना नुमा मकानों में यहां रहने वाले लोगों ने अपने ही परिजनों के शवों को दफन किया था। यहां कुछ तो चार मंजिला मकान भी देखने को मिलते हैं।

16वीं शताब्दी में हुआ था निर्माण

Image Source – Amarujala

16वीं शताब्दी में इन कब्रों का निर्माण हुआ था। इसे एक विशाल कब्रिस्तान कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। कहा जाता है कि यहां मौजूद हर एक इमारत का संबंध किसी न किसी परिवार से है। इन इमारतों में वहां रहने वाले लोगों को ही दफनाया गया है। आपको बता दें, इस जगह तक पहुंचना इतना आसान भी नहीं है। पहाड़ियों के बीच बसे दर्गाव्स गांव(Dargavs World Mysterious Village) तक पहुंचने के लिए तंग रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है, जिसमें तकरीबन 3 घंटे का समय आराम से लग जाता है।

नाव पर रखकर दफनाते थे शव

Image Source – Indiatimes

इतना ही नहीं, यहां का मौसम भी सफ़र में रुकावट पैदा करता है। अक्सर खराब मौसम की वजह से लोग यहां जाने से हिचकिचाते हैं। पुरातत्व विभाग वालों को यहां कब्रों के पास नावें बरामद हुई हैं। नाव को लेकर यहां के स्थानीय लोगों के बीच मान्यता रही है कि आत्मा नदी पार करके ही स्वर्ग तक पहुंच सकती है, इसलिए शवों को नाव पर रख कर ही दफनाते थे।

यह भी पढ़े

साथ ही यहां पुरातत्वविदों को तहखाने के सामने एक कुआं भी मिला है, जिसे लेकर कहा जाता है कि परिजनों को दफनाने के बाद लोग इस कुएं में सिक्के फेंका करते थे। अगर सिक्का तल में मौजूद पत्थरों से टकरा जाता था तो वे मानते थे कि आत्मा स्वर्ग तक पहुंच गई है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago