Featured

अभिनेता धर्मेंद्र को दोस्त से मिला एक खास तोहफा, फैंस के साथ वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र(Dharmendra) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपने दोस्त द्वारा दिया गया गिफ्ट अपने फैन्स को दिखाते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र(Dharmendra), इन दिनों अपने फार्म हाउस पर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। भले ही वे इस समय फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं। वे अक्सर अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं, जिसपर फैंस भी भरपूर प्यार लुटाते हैं।

इसी क्रम में हाल ही में आए धर्मेंद्र(Dharmendra) के एक वीडियो को इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में वे फैंस को अपने दोस्त संतोष के द्वारा गिफ्ट किए गए पौधों को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही वीडियो में मोर भी नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र(Dharmendra) का ट्वीट-

इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, “ये प्यारे पौधे मुझे मेरे प्यारे दोस्त संतोष ने दिए हैं। मैं अपने फॉर्म पर बेहद खुश हूं। दोस्तों आपके प्यार भरे रिस्पांस के लिए बहुत सारा प्यार, जीते रहिए”। धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर लगातार लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है।

यह भी पढ़े

बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। उनका बचपन पंजाब के एक गाँव साहनेवाल में गुजरा। धर्मेंद्र(Dharmendra) ने 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसके बाद 1970 के दशक के मध्य में उनका नाम दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में आया। उन्हें वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड भी मिल चुका है। उनकी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में ‘सत्यकाम’, ‘खामोशी’, ‘शोले’, ‘क्रोधी’, ‘यादों की बारात’ आदि फिल्में शामिल हैं।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago