Featured

धर्मेंद्र ने शेयर किया अपने गार्डन का वीडियो, नाश्ते में लिया बाजरे की रोटी और मक्खन का मज़ा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र(Dharmendra) अपने देशी जीवन को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्मों की चमक-धमक से दूर वह अक्सर अपने गांव साहनेवाल में खेती या बगीचों में काम करना पसंद करते हैं। गांव की हरियाली और खुशहाली को लेकर सोशल मीडिया पर इस अभिनेता ने कई बार तस्वीरें भी शेयर की हैं।

वीडियो में नज़र आया खूबसूरत गार्डन

हाल ही में उन्होंने अपने फार्महाउस का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके फार्महाउस में बने खूबसूरत गार्डन और उसकी मनमोहक हरियाली नज़र आ रही। इस गार्डन के चारों तरफ हरियाली और कुछ गुलाबी रंग के फूल दिखाई पड़ रहे। इस वीडियो को साझा कर धर्मेंद्र(Dharmendra) ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि कितने समय से बात नहीं हुई आप लोगों से। धमेंद्र के हाथों में चाय का कप है और ब्रेकफास्ट में उन्होंने मक्खन के साथ बाजरे की रोटी खाई है।

धर्मेंद्र(Dharmendra) के इस वीडियो को सोशल मीडिया(Social Media) पर खूब पसंद किया जा रहा और फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर के घर का गार्डन बेहद शानदार लग रहा है। वीडियो में धर्मेंद्र ने अपन फैंस से बात करते हुए कहा, “ऐसा लग रहा था मानों बरसों से बात नहीं हुई आपसे। जज्बाती होना मतलब जरा सा भी कुछ बोल दो तो बुरा लग रहा है। अब मैं भी बाजरे की रोटी मक्खन के साथ खाकर बैठा हूं। घूमता हूं सुबह उठकर। मैं ठीक हूं और स्वस्थ हूं। मुझे आप लोगों से बहुत प्यार है और आप सभी मेरा परिवार हैं। मैं आप लोगों के लिए दुआ भी करता हूं।”

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago