Featured

सनी देओल मना रहे अपना 64 वां जन्मदिन, धर्मेंद्र ने सुनाया बेटे से जुड़ा मजेदार किस्सा

बॉलीवुड के हीमैन यानी कि सनी देओल(Sunny Deol) आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी देओल के जन्मदिन पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं और बधाइयों का तांता लग गया है। अपने आक्रामक और बेहतरीन एक्शन के लिए मशहूर सनी देओल को उनके पिता धर्मेंद्र ने भी विश किया है लेकिन उनका अंदाज सबसे निराला रहा।

पिता ने अनोखे अंदाज में किया विश

सनी(Sunny Deol) के जन्मदिन के मौके उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर कर अनोखे अंदाज में विश किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र सनी से जुड़ा बचपन का एक किस्सा सुनाते हैं और कहते हैं, “सनी जब पैदा हुआ, तो एक बहुत ही खूबसूरत बच्चा था। जैसे कोई उगता सूरज हो, उस तरह का। उसके चेहरे को देखकर उसका नाम सनी रख दिया गया। सनी बहुत शर्मिला, महत्वकांक्षी और गस्से वाला भी था। दो साल का होगा, जब शोला और शबनम रिलीज हुई थी मेरी, उसमें एक सीन हुआ था मेरा एम राजन के साथ।”

धर्मेंद्र ने आगे बताया कि, “उस सीन में वह मुझे मारता है, सनी के जहन में वह बात बैठ गई। एम राजन मेरा दोस्त था, जब वह मुझे मिलने आया। तो मैंने देखा कि सनी बाहर टैरेस पर बहुत गुस्से में घुम रहा है। मैंने पूछा सनी क्या हुआ? इस पर वह बोला, कि नहीं, आज वह आया है ना तो मैं उसे मारूंगा आज। मैंने बोला कि वह फिल्म थी मेरी बेटा, यह दोस्त है मेरा। मैंने उसे समझाया लेकिन उसका गुस्सा कम नहीं हो रहा था।” धर्मेंद्र के इस किस्से और वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे। वीडियो में सनी और उनका बेटा इस किस्से को सुन भावुक हो जाते हैं।

बता दें कि सनी देओल(Sunny Deol) का जन्म 19 अक्तूबर, 1956 पंजाब के साहनेवाल में हुआ था। उनके पिता धर्मेंद्र और मम्मी प्रकाश कौर हैं। 2019 में वह बीजेपी की टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर के सांसद चुने गए थे और तब से राजनीति में काफी सक्रिय हैं।

कभी 1983 में बेताब फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले इस एक्टर ने त्रिदेव, अर्जुन, घायल, विश्वात्मा, लूटेरे, दामिनी और सीमा जैसी बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों को नवाजा है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago