Featured

दीया मिर्जा का वेडिंग लुक देख ठिठक जाएंगी नजरें, बनारसी साड़ी में कहर ढा रहीं एक्ट्रेस

Dia Mirza Red Banarasi Saree look: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। साहिल सांघी से उनका तलाक हो चुका है। अब वैभव रेखी के साथ वे शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनका वेडिंग लुक सामने आया है, जिसमें वे बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। बनारसी साड़ी में उनका लुक देखते ही बन रहा है।

प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें

दीया मिर्जा और वैभव(Vaibhav Rekhi And Dia Mirza Wedding) दोनों ही शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं। दीया मिर्जा की शादी की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, यह प्री-वेडिंग सेरेमनी की हैं। दीया मिर्जा ने अपने हाथों में बड़ी ही खूबसूरत मेहंदी भी लगवाई है। मेहंदी की डिजाइन को वे इम्प्लांट करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया में दीया मिर्जा की यह तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है।

लाल रंग की बनारसी साड़ी में

बनारसी रंग की लाल साड़ी का चुनाव दीया मिर्जा(Dia Mirza Red Banarasi Saree look) ने इसके लिए किया है लाल रंग का दुपट्टा भी वे कैरी करती हुई दिख रही हैं। लाल रंग का जरी वर्क भी उनकी साड़ी पर नजर आ रहा है। अपनी शादी को महाराष्ट्रीयन टच भी देने के लिए दीया मिर्जा ने हरे रंग की चूड़ियां पहनी हैं और साथ में गोल्डन कलर का कड़ा भी पहना है।

देखने लायक है मेकअप

दीया मिर्जा ने शटल मेकअप किया है। गोल्डन और हरे रंग का मांगटीका भी उन्होंने पहना है। गोल्ड नेकलेस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

पाली हिल में हो रही शादी

वैभव के पाली हिल वाले मकान में शादी समारोह चल रहे हैं। वैभव भी सफेद रंग की शेरवानी और क्रीम रंग की पगड़ी पहने खूब जच रहे हैं। जैकी भगनानी, गौतम गुप्ता और अदिति राव हैदरी जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी यहां दिखे हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अदिति राव हैदरी ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे जूतों के साथ दिखी हैं। साथ में वैभव को भी उन्होंने इसमें टैग किया है।

ब्राइडल शावर की तस्वीर

अपनी ब्राइडल शावर की भी कई खूबसूरत तस्वीरें दीया मिर्जा ने शेयर की हैं, जिसमें उनका क्यूट अंदाज उनके फैंस को खूब लुभा रहा है। इसमें वे सफेद रंग के गाउन में टियारा लगाए हुए दिख रही हैं।

यह भी पढ़े

कौन हैं वैभव रेखी?

वैभव रेखी(Vaibhav Rakhi), जिनसे दीया मिर्जा की शादी हो रही है, वे एक बिजनेसमैन हैं और दीया मिर्जा की तरह उनका भी पहले तलाक हो चुका है। साहिल सांघी के साथ दीया मिर्जा का रिश्ता सिर्फ 5 वर्षों तक ही चल पाया था और वर्ष 2019 में दोनों का तलाक हो गया था।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago