Featured

दुर्गा पूजा 2020: देवी माँ का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए, इस नवरात्रि जरूर करें ये आसान उपाय!

हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्रि या दुर्गा पूजा को ख़ासा महत्व दिया जाता है। हर साल इस त्यौहार के आने का लोग बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से दुर्गा पूजा या नवरात्रि की शुरुआत होती है। दुर्गा पूजा 2020(Durga Pooja 2020) में जल्द ही शुरू होने जा रहा है, इस दौरान नौ दिनों तक लोग अपने घरों में देवी माँ की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि, इस दौरान देवी माँ कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं। इस साल देवी माँ का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए यदि आप कुछ ख़ास उपाय करें तो इससे आपको लाभ मिल सकता है। आइये जानते हैं उन ख़ास उपायों के बारे में।

घर में साकारात्मकता और आशीर्वाद के लिए दुर्गा पूजा 2020 में करें यह उपाय

Image Source – Cyberspaceandtime.com

नवरात्रि के दिनों में यूँ तो हर हिन्दू घर में देवी माँ की ख़ास पूजा अर्चना की जाती है लेकिन इसके साथ ही यदि आप कुछ विशेष उपाय करें तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान किए जाने वाले उपाय निम्नलिखित हैं।

दुर्गा पूजा 2020(Durga Pooja 2020) के दौरान इन उपायों को करना ना भूलें

1. घर के बाहर स्वस्तिक जरूर बनाएं

Image Source – 9tube.tv

दुर्गा पूजा के दौरान अपने घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक बनाना बेहद लाभकारी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है नकारात्मकता का खात्मा होता है। ऐसा करने से देवी माँ का विशेष आशीर्वाद मिलता है और सभी रुके हुए कार्यों में सफलता मिलती है। बहरहाल इस दुर्गा पूजा घर के दरवाजे पर स्वस्तिक जरूर बनाएं।

2. मुख्य द्वार पर शुभ पत्तों की माला लगाएं

Image Source – Punjabkesari

दुर्गा पूजा के दौरान घर में देवी माँ के स्वागत के लिए मुख्य दरवाजे पर शुभ पत्तों से बने माला जरूर टांगें। जानकारी हो कि, हिन्दू धर्म में अशोक और आम के पत्तों को बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दौरान इन पत्तों से बनी माला को घर के बाहर टांगने से घर परिवार में खुशियां आती है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

3. घर में गणेश जी की फोटो लगाएं

Image Source – Patrika.com

हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता का दर्जा प्राप्त है। लिहाजा दुर्गा पूजा के दौरान घर में गणेश जी की फोटो लगाना ख़ासा शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, नवरात्रि के दिनों में घर में गणेश जी की फोटो लगाने से जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

4. मंदिर जाकर करें यह उपाय

Image Source – Thefederal.com

दुर्गा पूजा के दौरान लक्ष्मी माता के मंदिर जाकर केसर और पीला चावल चढ़ाने से घर परिवार में शुभता आती है और माँ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर यह उपाय जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही अपने घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी माता के पैरों का निशान बनाएं। मान्यता है कि, दुर्गा पूजा के दौरान लक्ष्मी माता का घर में वास होने से जिंदगी में धन धान्य और सुख समृद्धि में कभी कमी नहीं आती।

यह भी पढ़े

तो दोस्तों इस दुर्गा पूजा(Durga Pooja 2020) आप भी माता को प्रसन्न करने और घर परिवार में खुशहाली बनाएं रखने के लिए इन उपायों को जरूर आजमाएं।




Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago