Featured

बाढ़ के पानी में भीगे बेटी की शादी के लिए इक्कठा किये पैसे, सड़क पर सुखाने को परिवार मजबूर!

Maharashtra Flood: देश के बहुत से राज्यों में इन दिनों बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है। बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र में बाढ़ से जान जीवन अस्त-व्यस्त है। आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के भंडारा(Bhandara) में आई बाढ़ की वजह से एक परिवार पर भारी मुसीबत आ गई है। असल में इस परिवार ने अपनी बेटी की शादी के लिए जो पैसे जुटाए थे वो बाढ़ के पानी में भीग गए। मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने इस परिवार को अपनी बेटी की शादी करनी थी। बाढ़ के पानी से बचे पैसों को अब ये परिवार सड़क पर सुखाने को मजबूर है। आईये इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

शादी के लिए इक्कठा किये सामान भी पानी में बहे

Image Source – Aajtak.in

महाराष्ट्र भंडारा के इस परिवार की मुसीबत यहीं ख़त्म नहीं होती है। पैसों के साथ ही इस परिवार ने बेटी की शादी एक लिए जो सामान इक्कठा किये थे वो भी बाढ़ के पानी में बह गया है। देखा जाए तो चारों तरफ से यह गरीब परिवार मुसीबतों से जूझ रहा है। जानकारी हो कि, विदर्भ में वैनगंगा नदी का वाटर लेवल बढ़ने की वजह से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। हालाँकि कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी कुछ कम जरूर हुआ है लेकिन इसके बाद इससे होने वाले नुकसान की तस्वीरें काफी भयावह है। बहुत से मकान छतिग्रस्त हो गए हैं और विशेष रूप से झुग्गियों में रहने वालों को काफी ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात

Image Source – Aajtak.in

यह भी पढ़े

महाराष्ट्र में भंडारा और गोंदिया जिले में बाढ़ से आई ऐसी तबाही इससे पहले साल 1994 में आई थी। जानकारी हो कि, इस जिले में आई बाढ़ का असर 62 गावों पर परा है। इस भीषण बाढ़ से अब तक करीबन 18 हज़ार से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। आई बाढ़ की वजह से जिले के कई मकान सहित किसानों के फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। हालाँकि इन इलाकों में बचाव के लिए एनडीआरएफ की चारों टीमों को तैनात कर दिया गया है। रेस्क्यू के कार्य फिलहाल नागपुर और चंद्रपुर जिले में किए जा रहे हैं। बता दें कि, चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी इलाके के पांच गांव में वैनगंगा नदी में आई बाढ़ का पानी भर गया है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago