Featured

नदी में मगरमच्छ के साथ तैर रहा था ये शख़्स, अचानक हुए अटैक का ऐसे किया सामना, देखें वीडियो!

दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें एडवेंचर और रोमांच काफी पसंद है। जंगली जानवरों के साथ घूमना और रहना ऐसे लोगों को काफी पसंद आता है। आपने डॉल्फिंस के साथ लोगों के तैरने के अनुभव के बारे में सुना होगा। इसके साथ ही मलेशिया जैसे देश में समुद्री कछुओं के साथ भी लोग तैरते हैं। इसके अलावा बहामास में जंगली सूअरों के साथ भी समुद्र में लोग तैरते हैं। लेकिन आज से पहले शायद ही अपने कभी सुना होगा कि, कोई व्यक्ति मगरमच्छों के साथ तैरा हो। यह अपने आप में सुनने में काफी खतरनाक लगता है। यहाँ हम आपको एक ऐसे ही इंसिडेंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

मगरमच्छ के साथ तैरने के लिए नदी में उतरा यह शख़्स

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख़्स मगरमच्छ(Man Swims With Alligator) के साथ तैरने के लिए नदी में उतर जाता है। पहले तो सब कुछ काफी शांत नजर आता है लेकिन अंत काफी ज्यादा खतरनाक है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार यह शख़्स एक नहीं बल्कि दो मगरमच्छों के साथ पानी में तैरता नजर आता है। इस वीडियो में जो व्यक्ति नजर आ रहा है उसने अपने हाथ में मछली भी पकड़ रखी है। यह वीडियो कथित तौर पर फ्लोरिडा का बताया जा रहा है।

मगरमच्छ ने जबड़ा खोल किया अटैक

बता दें कि, इस वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि, किस तरह से यह शख़्स पानी में उतरता है और उसके बाद एक मगरमच्छ उसके पास आता है। मगरमच्छ को पास देख ये व्यक्ति डरता नहीं है बल्कि मुस्कुराता है। लेकिन उसकी यह मुस्कान तब गायब हो जाती है जब मगरमच्छ जबड़ा खोलकर उस पर अटैक करने की कोशिश करता है। इसके बाद यह व्यक्ति जोड़ से चिल्लाता है और खुद को बचाने के लिए पानी से बाहर आ जाता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर म्यूजिक आर्टिस्ट टुंडे एडनट ने शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होनें कैप्शन में लिखा है, “क्या आप पागल हैं।” इस वीडियो को ट्विटर पर भी शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस वायरल वीडियो पर लोगों ने काफी कमेंट भी किया है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago