Featured

राजेंद्र सिंह धामी: व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो अब मजदूरी करने को हैं मजबूर

Rajendra Singh Dhami: दुनिया भर में कोरोना के चलते सभी देशों की आर्थिक स्थिती पर बड़ा असर पड़ा है। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले बहुत लोगों की जहां नौकरियां हाथ से चलीं गईं तो वहीं बड़ी तादात में लोग बेरोज़गार हो गए। एक ऐसे ही शख्स हैं जिनकी जिंदगी की गाड़ी पटरी से उतर गई है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। कभी भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान रहे राजेंद्र सिंह धामी आज मजदूरी करके अपने जीवन का गुज़ारा करने को मजबूर हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़(Pithoragarh) में रहने वाले राजेंद्र पहले व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर चुके हैं , लेकिन इस वक्त वह मनरेगा (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act) के तहत मज़दूरी कर के अपना पेट पाल रहे हैं।

लकवे से हैं पीड़ित

Image Source – Maharashtratimes.com

राजेंद्र सिंह धामी(Rajendra Singh Dhami) का 90 प्रतिशत शरीर लकवे की चपेट में आ चुका है जिसकी वजह से उनके शरीर के अधिकतर अंग काम नहीं करते। पहले वह व्हीलचेयर टूर्नामेंट्स से कुछ कमाई कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। लेकिन कोरोना(Corona) महामारी के कारण उनसे यह भी छीन गया और वह मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं। एनडीटीवी पर छपी खबर के मुताबिक उन्होंने बताया, ‘एक टूर्नामेंट होना तय था लेकिन कोविड-19 के चलते उसे टाल दिया गया। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वो मुझे मेरी योग्यता के हिसाब से नौकरी दिलवाएं।’

Image Source – Navbharattimes.com

यह भी पढ़े

वहीं पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगडंडे ने जानकारी देते हुए कहा कि अथॉरिटीज़ ने जिले के स्पोर्ट्स ऑफिसर को धामी की तुरंत आर्थिक मदद करने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल, उनकी आर्थिक स्थिति खराब लग रही है। हमने जिले के स्पोर्ट्स अधिकारी से उनकी तुरंत मदद के लिए पैसे देने को कहा है। उन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना या फिर ऐसी ही दूसरी योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा, ताकि उन्हें भविष्य में जीवनयापन में मदद मिल सके।’

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago