Featured

क्या रोहित शर्मा को बना देना चाहिए भारत का नियमित कप्तान? जानिये क्या बोले गौतम गंभीर

दुबई में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर पांचवीं बार चैंपियन बन इतिहास रच दिया है। यह मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी खिताबी जीत है। इसके पिछले सीजन भी रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने खिताब जीता था। इस जीत के बाद रोहित शर्मा(Rohit Sharma) की खूब वाहवाही हो रही है और सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस समेत उनके कप्तान को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है।

रोहित नहीं बने कप्तान तो भारत का नुकसान- गंभीर

Image Source – Dailyhunt

वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) का मानना है कि आगामी दिनों में अगर रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों का कप्तान नहीं बनाया जाता है तो यह शर्मनाक होगा और इससे भारतीय क्रिकेट का नुकसान होगा।

क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान गंभीर(Gautam Gambhir) ने कहा कि, ‘अगर रोहित शर्मा भारत के कप्तान नहीं बनते हैं तो इससे भारत का नुकसान होगा, ना कि रोहित का।’

उन्होंने कहा, ‘हां, बेशक एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी उसकी टीम होती है। इसमें कोई दो राय नहीं है, लेकिन आखिर एक कप्तान को परखने का क्या पैमाना होता है। आपको किसी को परखने का पैमाना एक ही रखना होगा। रोहित ने अपनी टीम को पांच बार आईपीएल खिताब जिताया है।’

दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) का खिताब जीतने से वंचित रह गई है। इस पर गंभीर ने हाल में कहा था कि टीम को अब कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) का विकल्प तलाशना होगा और उन्हें आरसीबी(RCB) की कप्तानी से हटा दिया जाना चाहिए।

धोनी का दिया उदाहरण

Image Source – Hindirush

गंभीर(Gautam Gambhir) ने धोनी का उदाहरण देते बताया कि पूर्व कप्तान को भारत का सबसे सफल कप्तान इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने दो विश्व कप जीते हैं और दो आईपीएल जीते भी।

उन्होंने कहा, “रोहित ने पांच बार आईपीएल जीता है। वह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। अगर आगे जाकर उन्हें सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी या टी-20 क्रिकेट की कप्तानी नहीं मिलती तो यह शर्म की बात है। वह सिर्फ जिस टीम की कप्तानी कर रहे हैं उसे जीत दिला सकते हैं।”

यह भी पढ़े

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इससे पहले, 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया है और सभी खिताब के दौरान टीम के कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ही रहे हैं। रोहित शर्मा वैसे तो वनडे में भारत के उप कप्तान हैं और कई मौकों पर विराट की गैरहाजरी में टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। लेकिन गंभीर के मुताबिक अब वक्त आ गया है जब भारत के सलामी बल्लेबाज को नियमित कप्तान नियुक्त कर देना चाहिए।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago