Image Source - Freepressjournal.in/ Pinkvilla.com
बॉलीवुड में यह पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी फिल्म को लेकर किसी दल या समूह ने कोई अड़ंगा खड़ा किया हो। हाँ लेकिन शायद यह बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की फिल्म के साथ पहली बार हो रहा होगा। अक्षय की जल्द ही रिलीज़ होने वाली एक फिल्म का नाम बदलने को लेकर हिन्दू सेना(Hindu Sena) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र भी लिखा है। आइये जानते हैं आखिर कौन सी है अक्षय की यह फिल्म।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म “लक्ष्मी बॉम्ब”(Laxmmi Bomb) का नाम बदलने को लेकर हिन्दू सेना(Hindu Sena) ने सिफारिश की है। यह फिल्म धीरे-धीरे इस विवाद में फंसती नजर आ रही है। गौरतलब है कि, जहाँ पहले इस फिल्म पर लव जिहाद फैलाने के आरोप लग रहे थे वहीं अब इसके नाम को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। इस फिल्म में एक ऐसे जोड़े की कहानी दिखाई गई है जो अलग- अलग धर्म के होते हैं। इसी वजह से ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद ही इसे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा और लव जिहाद का आरोप लगाया गया।
जानकारी हो कि, हिन्दू सेना इस फिल्म का नाम बदलने को लेकर सूचन एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर को पत्र लिखा है। इस बारे में हिन्दू सेना ने अपनी दलील दी है कि, फिल्म के टाइटल में लक्ष्मी नाम जुड़े होने की वजह से हिन्दू देवी लक्ष्मी का मज़ाक उड़ाया गया है। हिन्दू सेना का कहना है कि, इससे हिन्दुओं की भावना को चोट पहुंची है। इस चिट्ठी में फिल्म का नाम बदलने को लेकर करवाई करने की मांग भी की गई है। हिन्दू सेना(Hindu Sena) ने इस बारे में यह भी कहा है कि, यदि उनकी मांग पूरी नहीं गई तो वो इसका विरोध करेंगें। इसके साथ ही उनका यह प्रयास रहेगा कि, इस फिल्म को देश के किसी भी राज्य में रिलीज़ ना होने दिया जाए। इस फिल्म को 9 नवंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका अदा की है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…