Image Source - Instagram@kapilsharma/ Twitter@kapilsharmak9
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और जाने माने अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह(Dr. Manmohan Singh) शनिवार को अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री को पूरे देश से शुभकामनाएं मिल रही हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बधाई दी है। इसी लिस्ट में अब कॉमेडी किंग के रूप में मशहूर हो चुके कपिल शर्मा(Kapil Sharma) का भी नाम जुड़ गया है। कपिल शर्मा ने भी अपने अंदाज में पूर्व पीएम को जन्मदिन की बधाई दी है।
दरअसल कपिल शर्मा(Kapil Sharma) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह(Dr. Manmohan Singh) के जन्मदिन के मौके पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपने अंदाज में बधाई भी दी है। कपिल शर्मा ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिस लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल शर्मा(Kapil Sharma) ने लिखा है, ‘पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय डॉ मनमोहन सिंहजी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वस्थ्य और खुश रहें, ऐसी मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’ कपिल शर्मा के इस पोस्ट को उनके फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक इस तस्वीर को 3 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। साथ ही कई सारे लोगों ने रिएक्शन भी दिए हैं।
यह भी पढ़े
आपको बता दं कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह(Dr. Manmohan Singh) का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। वह यूपीए सरकार के दौरान साल 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। उनके जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने पूर्व पीएम को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है। जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मनता बनर्जी का नाम भी शामिल है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…