Image Source - Instagram@kareenakapoorkhan/newsbytesapp.com
बॉलीवुड की बेबो और मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर, सैफ अली खान(Aamir Khan) से शादी के बाद फिल्मों में कम नजर आती हैं। हालांकि तैमूर के पैदा होने के बाद वह चुनिंदा फिल्में ही कर रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक करीना कपूर(Kareena Kapoor Khan) ने आमिर खान के साथ आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा(Lal Singh Chaddha) की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर इस बात का खुलासा किया है।
करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) ने आमिर खान के साथ इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘हर सफर का एक अंत होता है। आज, मैंने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर ली। मुश्किल समय…महामारी, प्रेग्नेंसी, नर्वसनेस लेकिन जिस जुनून के साथ हमने शूटिंग की है उसे कुछ नहीं रोक सकता और वह भी सभी सुरक्षा उपायों के साथ…आमिर खान और अद्वैत चंदन शुक्रिया इस सफर के लिए…’ करीना कपूर ने पूरी टीम का भी आभार जताया है।
करीना ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो आमिर खान के साथ खेतों की हरियाली के बीच बैठीं और मुस्कुराते नज़र आ रहीं। करीना की तस्वीर पर उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर(Kareena Kapoor Khan) ने भी अपना रिएक्शन देते हुए हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया है।
करीना और आमिर की इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। यह सन 1994 में बनी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का रिमेक है। जिसकी शूटिंग लंबे समय से दिल्ली में चल रही थी।
यह भी पढ़े
बता दें कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) और उनके पति सैफ अली खान दोबारा पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। इस गुडन्यूज को खुद सैफ अली खान ने कुछ समय पहले कन्फर्म किया था।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…