Image Source - Boomindya.com
इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर कौन बनेगा करोड़पति(Kaun Banega Crorepati) का बारहवां सीजन प्रसारित किया जा रहा है। पिछले बारह साल से अमिताभ बच्चन ही इस शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। उनके ख़ास अंदाज में शो को होस्ट करना सभी को बेहद पसंद आता है। लेकिन ऐसा शायद ही पहले कभी हुआ होगा कि, शो के दौरान सवाल पूछते वक़्त बिग बी का कंप्यूटर हैंग हुआ हो। आइये इस खबर को विस्तार में जानते हैं।
आजतक से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को कौन बनेगा करोड़पति(Kaun Banega Crorepati) के एक एपिसोड के प्रसारण के दौरान दर्शकों ने कुछ ऐसा देखा जिसकी उन्हें कभी उम्मीद नहीं होगी। सामने हॉट सीट पर मुंबई के स्वप्निल चव्हाण बैठे थे और अमित जी ने सवालों का सिलसिला शुरू किया। जैसे ही बिग बी ने स्वप्निल से दो हज़ार रूपये का सवाल पूछा और कंप्यूटर की तरफ देखा तो वो हैंग था। अमिताभ दो तीन बार बोलते रहे , दो हज़ार रूपये का सवाल आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर लेकिन स्क्रीन पर कुछ नजर नहीं आया।
बीच शो के दौरान जब ऐसा कुछ होता है तो इंसान सकपका जाता है। ऐसा ही कुछ कल अमिताभ बच्चन के साथ हुआ। जब कंप्यूटर हैंग हो गया तो वो यूनिट की तरफ इधर उधर देखकर बोलने लगे, “नहीं आ रहा है।” लेकिन कुछ ही देर के बाद स्क्रीन पर सवाल दिखाई देने लगा और बिग बी ने कहा, “आ गया-आ गया।” बस इसके साथ ही एक बार फिर से सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हो गया।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…