Featured

KBC: गांव से ताल्लुक रखने वाली फूलबासन यादव ने जीते 50 लाख रुपये, जानिये क्या था सवाल!

कहते हैं हुनर किसी का मोहताज नहीं होता उसे सिर्फ एक मंच की जरूरत होती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला केबीसी(KBC 12) के करमवीर एपिसोड में जहां पर छत्तीसगढ़ के एक गांव से ताल्लुक रखने वाली एक महिला ने 50 लाख रुपये जीतकर यह साबित कर दिया कि अगर इरादे बुलंद हो तो कुछ भी मुमकिन है। शो के दौरान फूलबासन(Phoolbasan Yadav) का साथ दिया एक्ट्रेस रेणुका शाह ने, जिन्होंने उनके साथ मिलकर बड़ी खूबसूरती के साथ खेल को आगे बढ़ाया और 50 लाख रुपये अपने नाम किए।

50 लाख रुपये जीतने वाले पहली कंटेस्टेंट

फूलबासन यादव(Phoolbasan Yadav) ने शो में ₹50,00000 जीते और वह इस सीजन इतनी बड़ी रकम जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट है।

50 लाख रुपए का सवाल ?

Image Source – Instagram@sonytvofficial

इनमें से कौन एक पर्यावरणविद थी जिन्हें अपने राज्य हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) में अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जोरदार आवाज उठाने के लिए जाना जाता है?
A- किंकरी देवी
B- दया बाई
C- मानसी प्रधान
D- चुनी कोटल
इस सवाल का सही जवाब था ए किंकरी देवी. फूलबासन(Phoolbasan Yadav) और रेणुका दोनों ही इस सवाल को लेकर श्योर नहीं थीं और लिहाज उन्होंने बची हुई लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और आस्क द एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन चुनी जो कि एकमात्र विकल्प था। एक्सपर्ट इत्तेफाक से सोशल मीडिया में काफी रुचि रखती थीं और उन्होंने इसका सही जवाब देकर फूलबासन को 50 लाख रुपये जीतने में मदद की।

यह भी पढ़े

महिलाओं का संगठन चलाती हैं फूलबासन

शो पर दी गई जानकारी के मुताबिक फूलबासन(Phoolbasan Yadav) जी एक महिला संगठन चलाती हैं जिससे तकरीबन 2 लाख से भी ज्यादा महिलाएं जुड़ीं हैं। यह संगठन गांव और उसके आसपास के इलाकों में पहरा देना, शराब बंदी और अनुशासन सुनिश्चित करने जैसे काम करता है। इससे जुड़ी महिलाएं गुलाबी साड़ी में रात में निकलती हैं और गांव की शांति और सुरक्षा को बनाए रखने में अहम किरदार निभा रहीं हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago