Featured

कोरोना पीड़ित एक शख्स का वीडियो हुआ वायरल, कैमरे पर खाते दिखा अजीब चीजें

इन दिनों सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस(Coronavirus) से पीड़ित एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शख्स यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि कैसे कोरोना के दौरान मुंह का टेस्ट बिलकुल खत्म हो जाता है।

लगभग साल भर से पूरी दुनिया कोरोनो वायरस के चलते बुरे दौर से गुजर रही है। कोरोना के कई लक्षणों में से एक लक्षण ऐसा है जिसमें लोगों के मुंह का टेस्ट खत्म हो जाता है, जिसके कारण उन्हें किसी चीज का स्वाद नहीं आता। कोरोना पीड़ित एक शख्स ने यही लक्षण दिखाने का एक अनोखा रास्ता अपनाया। इस शख्स ने कैमरे के सामने कुछ अतरंगी चीजें खाईं(Man Ate Raw Onions And Garlic) और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रसेल की वायरल वीडियो-

इस वीडियो में तीस वर्षीय रसेल डोनली कच्ची प्याज(Man Ate Raw Onions And Garlic) , बेबी फूड, सार्डिन (एक प्रकार की छोटी मछली) और लेमन जूस खाते पीते नज़र आ रहे हैं। इन सभी चीजों का टेस्ट काफी स्ट्रॉन्ग होता है, लेकिन रसेल को बिल्कुल भी टेस्ट महसूस नहीं हुआ। रसेल ने यह वीडियो टिक टॉक पर खुद पोस्ट किया, जिसे बाद में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों द्वारा वायरल हो गया। इस वीडियो को अभी तक 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

NJ.com को दिए इंटरव्यू में रसेल ने बताया कि उन्होंने इस वीडियो को टिकटॉक(TikTok) पर बनाने का फैसला अपने दोस्तों और अन्य लोगों के लिए लिया, क्योंकि उनके दोस्तों को यह विश्वास नहीं हो पा रहा था कि वे कोई भी टेस्ट और स्मैल फ़ील नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़े

गौरतलब है कि टेस्ट और स्मैल फ़ील ना होने के अलावा, सूखी खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ कोविड-19 के अन्य लक्षणों में शामिल हैं।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago