Image Source - INDIA TV
इस साल दिवाली के शुभ अवसर पर मंगल के मार्गी(Mangal Margi) होने से इन 6 राशियों की बदल सकती है किस्मत।
इस साल दिवाली शनिवार, 14 नवंबर के दिन मनाई जाएगी। इस दिन ग्रहों का बेहद उत्तम योग बन रहा है। दिवाली के दिन शनि मकर राशि में और गुरु धनु राशि में रहेगा और मंगल ग्रह जो पिछले 2 महीने से वक्री था, अब सीधी चाल चलेगा। मंगल ग्रह, मीन राशि में दिवाली के दिन मार्गी होगा और 23 दिसंबर, 2020 तक मीन राशि में ही रहेगा।
मंगल ग्रह के मार्गी(Mangal Margi) होने पर इसके शुभ प्रभाव कुल 6 राशियों पर दिखाई देंगे, जिससे उन राशि के लोगों के साहस, बल, हिंसा, क्रोध और कर्ज में कमी आएगी और लाभ की स्थिति बनेगी। आइए जानते हैं और क्या खास लेकर आएगा इन छह राशियों के लिए मंगल ग्रह का यह परिवर्तन।
वृषभ राशि के लिए मंगल का मार्गी(Mangal Margi) होना बेहद शुभ रहेगा। यदि आप किसी कारणवश किसी परेशानी से घिरे हैं तो जल्द ही उस परेशानी से बाहर आ जाएंगे। बिजनेस व कार्यक्षेत्र में भी लाभ होगा।
इस राशि के लोग जिनके काम में पिछले कुछ समय से रुकावट आ रही थी, उनके काम अब पूरे हो जाएंगे साथ ही आप भवन या वाहन भी खरीद सकते हैं।
कर्क राशि के लोगों की धन संबंधी समस्या खत्म होंगी तथा उनके लोन भी खत्म होने का योग है।
इस राशि के लोगों को धन के लेनदेन में काफी फायदा होने के योग हैं।
इस राशि के लोग काम में काफी व्यस्त रहेंगे। उनके पास पहले से ज्यादा काम होगा और आय भी अच्छी प्राप्त होगी।
मीन राशि वालों को बिजनस में मुनाफा हो सकता है, इसलिए समझदारी से व्यापार करें।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…