Featured

दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा लेकर आई मोदी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान

केंद्र सरकार ने 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के त्यौहार पर एक बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में इन कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस(Diwali Bonus) देने का फैसला लिया गया।

केंद्र सरकार ने 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस(Diwali Bonus) देने की घोषणा की है। बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए पैसे सीधे कर्मचारियों के खातों में भेज दिए जाएंगे। इन पैसों को जल्द से जल्द ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम की भी घोषणा की थी, जिसमें ये कर्मचारी 10 हजार रुपये एडवांस ले सकेंगे।

होगा 30 लाख कर्मचारियों का फायदा

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रॉडक्टिविटी और नॉन-प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस(Diwali Bonus) को मंजूरी देने से 30 लाख नॉन-गजेटेड कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। दशहरे से पहले ही केंद्र सरकार द्वारा इन 30 लाख कर्मचारियों को लगभग 3737 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा।

यह भी पढ़े

कैबिनेट की बैठक का एक और अहम फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जम्मू-कश्मीर में जिला पंचायत चुनाव कराने की भी मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद सभी कानून लागू हो गए हैं। पिछले हफ्ते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कानून और आज जिला परिषद के सीधे चुनाव कराने के प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। यह चुनाव ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर होगा। चुनाव प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और लोग मताधिकार से अपने जनप्रतिनिधि को चुन सकेंगे।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago