Featured

हीरे और सोने से बने इतने महंगे जूते देखें हैं कही!

World’s Most Expensive Shoe In Hindi: दुर्लभ हीरे, प्लैटिनम और सोने से बने दुनिया के सबसे महंगे जूते, आम आदमी की  जिंदगीभर की कमाई से भी ज्यादा है इनकी कीमत।

(World’s Most Expensive Shoe In Hindi) शादी में जूते चुराने की रस्म होती है, जिसमें दुल्हन की बहनें या सहेलियां फेरों के दौरान दुल्हे के जूते चुरा लेती है। जूते वापस करने के बदले वो नेग की मांग करती है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं कुछ ऐसे जूते जिन्हें चुराने के बाद आप उन्हें वापस नहीं करना चाहेंगे। दुनिया के चंद कीमती जूतों(Expensive Shoes) पर आप भी डालिए एक नज़र-

दुनिया के सबसे महंगे जूते(World’s Most Expensive Shoe In Hindi)

1. Louis Vitto Manhattan Richelieu Men’s Shoes

Image Source – Beautifullife

फैशन की दुनिया में ये ब्रांड काफी मशहूर हैं। जूतों की पुरानी शैली और शिल्प कौशल कही और देखने को नहीं मिलता है। जटिल सिलाई पैटर्न के साथ लच्छेदार मगरमच्छ की त्वचा की वजह से ये काफी महंगे (Expensive Shoes) है। 

कीमत – ₹7 लाख 50 हजार रूपए

2. NIKE AIR MAG 2016

Image Source – Beautifullife

स्नीकर्स के शौकीनों को ये जूते जरूर पसंद आएंगे हालांकि इसके लिए आपको अपनी जेब बहुत ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। एयर मैग का 2016 का आईडिया 80 के दशक की sci-fi फिल्म Back to the Future II से लिया गया है। ये स्नीकर्स बैटरी से चलने वाले हैं और इनमें मोटर की सुविधा है। बता दें कि कंपनी ने सिर्फ 100 जूतें ही बने थे। 

कीमत – ₹19 लाख 67 हजार रूपए

3. Testoni Men’s Dress Shoes 

Image Source – Beautifullife

फार्मल जूतों की ये रेंज टेस्टोनी (Testoni) द्वारा तैयार की गई है। ये जूते इटालियन शिल्प कौशल का नमूना है। बेहद हल्के और पूरी तरह से पानी प्रतिरोधी (Water resistant) हैं। 

कीमत – ₹22 लाख 69 हजार रूपए

4. Nike So Cal Air Force 1 Supreme Max 

Image Source – Beautifullife

इस स्नीकर को पहली बार 1982 में लॉन्च किया गया था। इस स्नीकर को बास्केटबॉल कोर्ट के लिए डिजाइन किया गया था। बता दें कि नाइके ने पहली बार इसमें एयर तकनीक का इस्तेमाल किया था। 

कीमत – ₹37 लाख 83 हजार रूपए

फैशन की दुनिय में भला महिलाओं के ब्रांड का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता हैं। अब बात कुछ स्टिलेटोस की-

5. Debbie Wingham High Heels 

Image Source – Beautifullife

Debbie Wingham के डिजाइन किए गए ये स्टिलेटोस लेदर और 24 कैरट गोल्ड की लेयर से बने है। दुनिया के कुछ सबसे महंगे और दुर्लभ रत्न, जैसे नीले और गुलाबी हीरे इसमें जड़े गए हैं। 

कीमत – 110 करोड़ रुपए

6. Ruby Slippers 

Image Source – Beautifullife

मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर हैरी विंस्टन के बेटे रॉन विंस्टन ने इन्हें बनाया था। इसमें 4,600 माणिकों (Rubies) का इतेमाल किया गया है। इनमें में 50 कैरेट के हीरे भी हैं। 

कीमत – ₹22 करोड़ 64 लाख रूपए

7. Rita Hayworth Heels

Image Source – Beautifullife

हॉलीवुड स्टार रीटा हेवर्थ ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ये स्टिलेटोस पहनी थीं। इन्हें Stuart Weitzman ने डिजाइन किया है। 

कीमत – ₹22 करोड़ रुपए 

8. Diamond Shoes 

Image Source – Beautifullife

ये स्टिलेटोस जाडा दुबई और पैशन ज्वैलर्स ने मिलकर बनाए हैं। इसमें 15 कैरेट डी ग्रेड हीरे जड़े हुए होते हैं। 

कीमत – ₹124 करोड़ रुपए 

9. Moon Star Shoes 

Image Source – Beautifullife

Antonio Vietri के डिजाइन किए गए ये दुनिया के सबसे महंगे स्टिलेटोस (Expensive Shoes) हैं।

कीमत – ₹145 करोड़ रुपए

यह भी पढ़े

10. Nizam Sikandar Jah’s shoes 

Image Source – Beautifullife

अगर आप सोच रहे है कि सिर्फ विदेशों में ही महंगे जूते (Expensive Shoes) बनाए गए है तो आप गलत है। 18 वीं शताब्दी में हैदराबाद के निजाम सिकंदर जाह के जूते भी काफी महंगे है। पूरे जूते को सोने के धागे का इस्तेमाल करके कढ़ाई किया गया है और इसमें कई माणिक, पन्ना, हीरे और अन्य महंगे रत्न जड़े हुए हैं। 

कीमत – ₹1 करोड़ 21 लाख रूपए

आप भी रह गए न हैरान इतने महंगे जूते (Expensive Shoes) देखकर। 

Facebook Comments
Ruchi Bhardwaj

Share
Published by
Ruchi Bhardwaj

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago