Featured

अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर भड़के कांग्रेस नेता नाना पटोले, दागा यह तीखा सवाल

Nana Patole Lashes Out At Bollywood Actors: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर दिख रहा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल तो किया है, लेकिन उनका सवाल किसी राजनेता से नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेताओं से है। नाना पटोले ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड कलाकारों से इसे लेकर सवाल पूछा है।

नाना पटोले ने पूछा यह सवाल

Image Source – Dailyhunt

नाना पटोले ने उनसे यह सवाल किया है कि जब यूपीए सरकार में ईंधनों की कीमतें बढ़ रही थीं, तो ये ट्वीट कर रहे थे, लेकिन अब इन कलाकारों ने चुप्पी क्यों साध रखी है। एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पटोले ने यह सवाल किया। पटोले(Nana Patole Lashes Out At Bollywood Actors) ने इस दौरान कहा कि अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे सितारों ने उस वक्त ट्वीट किया था, जब पेट्रोल की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर पहुंची थी।

चुप्पी पर साधा निशाना

पटोले ने कहा कि पेट्रोल की कीमत आज की तारीख में लगभग 100 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ऐसे में भी वे चुप क्यों हैं। वे आखिर अपना मुंह क्यों नहीं खोलते। तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ क्या उनमें बोलने की हिम्मत नहीं है।

यूपीए सरकार की तारीफ

Image Source – Twitter@NANA_PATOLE

नाना पटोले ने यूपीए सरकार की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि यूपीए सरकार लोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही थी। यही वजह थी कि अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड कलाकार सरकार की आलोचना तक कर सकते थे। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम घटाने की भी अपील कि ताकि आमजनों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़े

विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी

पटोले ने कहा कि केवल पेट्रोल और डीजल ही नहीं, बल्कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 800 रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से लोग वैसे भी परेशान हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घट गई है। ऐसे में पेट्रोल 35 रुपये और डीजल 25 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से ही बिकने चाहिए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की तरफ से इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago