Featured

हर एक राशि के जातक के लिए है नवरात्रि में अलग पूजन विधि, इन विधियों के साथ करें माँ भगवती की आराधना

सनातन धर्म में नवरात्रि के पर्व का बहुत अधिक महत्व है और इस पावन पर्व को पूरा देश धूम-धाम के साथ मनाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, एक साल में 4 नवरात्रि आती है जिनमें से दो को प्रमुख रूप से मनाया जाता है तो वहीं अन्य दो नवरात्रियाँ गुप्त हैं। हर साल देश में दो नवरात्रि शारदीय और चैत्रीय नवरात्रि मनाई जाती हैं। इस साल चैत्रीय नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 से होने जा रही है और इसका समापन 17 अप्रैल को श्रीराम नवमी के दिन में होगा।

चैत्रीय नवरात्रि के इन 9 दिनों तक सभी भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माँ दुर्गा की उपासना करेंगे और दिनचर्या को संयमित कर लेंगे। चैत्रीय नवरात्रि के इन 9 दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अलग-अलग विधियों के साथ की जाएगी और सुख समृद्धि की प्रार्थना की जाएगी। नवरात्रि के इन 9 दिनों तक अगर सभी राशियों के भक्त विशेष मंत्रों के साथ माता दुर्गा की आराधना करते हैं तो उनकी मनोकामना जल्द से जल्द पूर्ण होती है। आज के इस लेख में हम आपको सभी राशियों के जातकों के लिए नवरात्रि पूजन के अलग-अलग मंत्रों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

इस मंत्र के साथ पूजा करें माता रानी के भक्त

  • मेष राशि: ॐ ह्रीं उमा देव्यै नम: या फिर ॐ महायोगायै नम: मंत्र का जाप करें।
  • वृषभ राशि: ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिकायै नमः: या ॐ कारक्यै नम: मंत्र का जाप करें।
  • मिथुन राशि: ॐ दुं दुर्गायै नम: या फिर ॐ घोराये नम: मंत्र का जाप करें।
  • कर्क राशि: ॐ ललिता देव्यै नम: या ॐ हस्त्नीयै नम: मंत्र का रोजाना जाप करें।
  • सिंह राशि: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम: या ॐ त्रिपुरांतकायै नम: का जाप करें।
  • कन्या राशि: ॐ शूल धारिणी देव्यै नम: या ॐ विश्वरुपायै नम: का जाप करें।
  • तुला राशि: ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम: या ॐ रोद्रवेतायै नम: मंत्र का जाप करें।
  • वृश्चिक राशि: ॐ शक्तिरूपायै नम: या ॐ क्लीं कामाख्यै नमः मंत्र का जाप करें।
  • धनु राशि: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे या फिर ॐ गजाननाय नम: मंत्र का जाप करें।
  • मकर राशि: ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करें।
  • कुम्भ राशि: ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का रोजाना जाप करें।
  • मीन राशि: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम: मंत्र का जाप करें।
Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

2 weeks ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 weeks ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

4 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

5 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

5 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

1 year ago