Featured

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के रोका सेरेमनी का वीडियो आया सामने, पिंक ड्रेस में गजब ढा रहीं सिंगिंग क्वीन

बॉलीवुड की दुनिया में अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाली क्वीन नेहा कक्कड़ ने अपने होने वाले हमसफर रोहनप्रीत के साथ सगाई कर ली है। नेहा और रोहनप्रीत लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अफवाहों के परे दोनों पंजाबी स्टार ने सगाई कर ली है और उनका रोका सेरिमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया(Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) एक पिंक कलर की बेहद खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, रोहनप्रीत ने इसी कलर की मैचिंग शेरवानी पहनी हुई है। तस्वीरों में यह कपल बहुत कमाल का लग रहा, दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ढोल पर डांस भी किया।

नेहा(Neha Kakkar) ने खुद शेयर किया वीडियो

वीडियो को शेयर करते हुए आवाज़ की मल्लिका नेहा कक्कड़ ने लिखा, “नेहू द ब्याह’ का वीडियो कल रिलीज होगा, तब तक मेरे फैन्स के लिए एक छोटा सा गिफ्ट। यह हमारी रोका सेरेमनी का क्लिप है। मैं रोहनप्रीत और उनके परिवार से बहुत प्यार करती हूं।” इसके साथ ही नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) ने इस इवेंट को आयोजित करने के लिए अपने माता-पिता का भी धन्यवाद किया है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के इस वीडियो को उनके फैंस और सेलिब्रिटी पसंद कर रहे हैं और इस पर बधाईयों का तांता लग गया है।

रोहनप्रीत ने लिखी दिल की बात

पंजाब के राइजिंग स्टार रोहनप्रीत ने नेहा कक्कड़ के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बाबू, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। सबसे अच्छा दिन, सबसे अच्छा पल। शुक्र है मेरे रब का।”

बता दें कि इससे पहले एक रिएलिटी शो पर नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) और आदित्य नारायण की शादी की अफवाहें लोगों के सामने आई थी। हालांकि इसे सिर्फ शो की टीआरपी और प्रैंक के तौर पर आयोजित किया गया था।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago