Featured

ब्रिटेन में फैले कोरोना के नए रूप से भारत में मची खलबली, तुरंत फ्लाइट बैन करने की मांग

ब्रिटेन में कोरोना महामारी के नए रूप(Corona New Strain) के दस्तक देने के बाद हर जगह खलबली मची हुई है। भारत में अब इसे लेकर जल्द से जल्द यूके से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स बैन करने की मांग उठ रही है।

जहां एक तरफ लोग कोरोना की वैक्सीन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यूके में मिल रहे कोरोना के नए प्रकार(Corona New Strain) के मामलों ने एक बार फिर लोगों को परेशान कर दिया है। सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Ashok Gehlot) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने इस मामले पर ट्वीट कर अपनी चिंता जाहिर की।

अरविंद केजरीवाल का ट्वीट-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने ट्वीट करते हुए लिखा, “यूके में कोरोना का नया स्ट्रेन(Corona New Strain) सामने आया है, जो कि सुपर स्प्रेडर है। मैं भारत सरकार से यूके की सभी फ्लाइट्स तुरंत बैन करने की प्रार्थना करता हूँ”।

अशोक गहलोत का ट्वीट –

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट करते हुए लिखा, “यूके में कोरोना के नए स्ट्रेन का सामने आना काफी चिंताजनक है। भारत सरकार को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए और यूके व अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली सभी फ्लाइट्स को तुरंत बैन कर देना चाहिए। भारत को अन्य देशों के साथ भी किसी तरह की मूवमेंट पर सतर्कता बरतनी होगी। इसी के साथ यदि वायरस के इस नए स्ट्रेन का कोई भी मामला सामने आता है, तो उसके लिए मेडिकल एक्सपर्ट्स को इसके ट्रीटमेंट के लिए तैयार रहना चाहिए”।

यह भी पढ़े

बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन(Corona New Strain) VUI-202012/01 मिला है, जिसके बाद विज्ञान जगत में काफी खलबली मची हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना के इस नए स्ट्रेन पर अध्ययन चल रहा है।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago