Image Source - morningupdates.com/ insightonlinenews.in
ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस लॉकडाउन(Lockdown) को फिर से लागू किए जाने से कुछ ही घंटे पहले ही ऑस्ट्रियाई राजधानी वियना(Vienna) में गोलीबारी में कम से कम तीन लोग मारे गए और 14 अन्य लोगों के घायल होने की खबर हैं। बीबीसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की ये घटना शाम आठ बजे वियना के साइटेनस्टेटेनगास सिनेगॉग (यहूदी धार्मिक स्थल) के पास छह अलग-अलग स्थानों पर हुई, जब एक स्वचालित राइफल, एक पिस्तौल और हथियारबंद संदिग्ध ने बार और रेस्तरां के बाहर लोगों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जो अब नए लॉकडाउन नियमों के अनुसार इस महीने के अंत तक बंद रहेंगे।
पुलिस ने सोमवार की रात को बताया, “शहर के केंद्र में एक पूजा स्थल के पास सबसे पहले गोलीबारी हुई। उसके बाद छह अलग-अलग स्थानों पर हमले हुए।” पुलिस ने हथियारों से लैस कई संदिग्धों के देखे जाने की पुष्टि की है।
घटना की जानकारी मिलते ही विशेष बलों के सदस्य जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधी को मार गिराने में कामयाब रहे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी में कितने हमलावर शामिल थे, लेकिन गृह मंत्रालय ने कहा कि पुलिस कम से कम एक संदिग्ध की तलाश कर रही थी, जो फरार है।
एक बयान में, वियना(Vienna) के मेयर माइकल लुडविग ने पुष्टि की है कि घायलों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ‘14 घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। इनमें छह की हालत गंभीर है।’
ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कर्ज ने पुष्टि की है कि ‘एक बंदूकधारी जवाबी हमले में मारा गया, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।’
बीबीसी के अनुसार, कर्ज ने ट्वीट किया, “हम अपने गणतंत्र में मुश्किल घड़ी का सामना कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सेना वियना में प्रमुख इमारतों की सुरक्षा का जिम्मा लेगी।
उन्होंने आगे कहा, “हमारी पुलिस इस जघन्य आतंकवादी हमले के अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी। हम कभी भी आतंकवाद से खुद को डरने नहीं देंगे।”
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों(Emmanuel Macron) ने कहा है कि ‘उनका देश और फ्रांसीसी नागरिक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई गोलीबारी के बाद ऑस्ट्रियाई लोगों के दुख की घड़ी में साथ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किसके साथ लड़ रहे हैं। हम झुकेंगे नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने मंगलवार को वियना(Vienna) में हुई गोलीबारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि “इस दुख के समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है”। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “विएना में हुए नृशंस आतंकवादी हमलों से गहरा आघात पहुंचा है। भारत इस दुख के समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है।”
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…