Featured

वियना में आतंकी हमले से तीन लोगों की मौत और 14 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक

ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस लॉकडाउन(Lockdown) को फिर से लागू किए जाने से कुछ ही घंटे पहले ही ऑस्ट्रियाई राजधानी वियना(Vienna) में गोलीबारी में कम से कम तीन लोग मारे गए और 14 अन्य लोगों के घायल होने की खबर हैं। बीबीसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की ये घटना शाम आठ बजे वियना के साइटेनस्टेटेनगास सिनेगॉग (यहूदी धार्मिक स्थल) के पास छह अलग-अलग स्थानों पर हुई, जब एक स्वचालित राइफल, एक पिस्तौल और हथियारबंद संदिग्ध ने बार और रेस्तरां के बाहर लोगों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जो अब नए लॉकडाउन नियमों के अनुसार इस महीने के अंत तक बंद रहेंगे।

पुलिस ने सोमवार की रात को बताया, “शहर के केंद्र में एक पूजा स्थल के पास सबसे पहले गोलीबारी हुई। उसके बाद छह अलग-अलग स्थानों पर हमले हुए।” पुलिस ने हथियारों से लैस कई संदिग्धों के देखे जाने की पुष्टि की है।

स्पेशल फोर्स ने मार गिराए आंतकी, एक फरार

Image Source – Reuters

घटना की जानकारी मिलते ही विशेष बलों के सदस्य जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधी को मार गिराने में कामयाब रहे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी में कितने हमलावर शामिल थे, लेकिन गृह मंत्रालय ने कहा कि पुलिस कम से कम एक संदिग्ध की तलाश कर रही थी, जो फरार है।

अधिकारियों के बयान आए सामने

Image Source – Reuters

एक बयान में, वियना(Vienna) के मेयर माइकल लुडविग ने पुष्टि की है कि घायलों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ‘14 घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। इनमें छह की हालत गंभीर है।’

ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कर्ज ने पुष्टि की है कि ‘एक बंदूकधारी जवाबी हमले में मारा गया, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।’

बीबीसी के अनुसार, कर्ज ने ट्वीट किया, “हम अपने गणतंत्र में मुश्किल घड़ी का सामना कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सेना वियना में प्रमुख इमारतों की सुरक्षा का जिम्मा लेगी।

उन्होंने आगे कहा, “हमारी पुलिस इस जघन्य आतंकवादी हमले के अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी। हम कभी भी आतंकवाद से खुद को डरने नहीं देंगे।”

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा – हम नहीं झुकेंगे

Image Source – Twitter@ndtv

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों(Emmanuel Macron) ने कहा है कि ‘उनका देश और फ्रांसीसी नागरिक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई गोलीबारी के बाद ऑस्ट्रियाई लोगों के दुख की घड़ी में साथ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किसके साथ लड़ रहे हैं। हम झुकेंगे नहीं।

वियना हमले पर मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने मंगलवार को वियना(Vienna) में हुई गोलीबारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि “इस दुख के समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है”। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “विएना में हुए नृशंस आतंकवादी हमलों से गहरा आघात पहुंचा है। भारत इस दुख के समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है।”

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

7 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago