Featured

बिग बॉस के घर में होने जा रही है राधे माँ की एंट्री, चैनल ने जारी किया प्रोमो!

टेलीविज़न पर एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ बिग बॉस तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) के अलग-अलग प्रोमो भी कलर्स चैनल पर आए दिन दिखाए जा रहे हैं। इसी में से एक प्रोमो में बीते दिनों खुद को दुर्गा माँ का स्वरुप बताने वाली राधे माँ(Radhe Maa) भी नजर आई है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस वीडियो में राधे माँ को साफतौर से घर में एंट्री लेते हुए दिखाया गया है। बिग बॉस के इस प्रोमो वीडियो पर दर्शकों के ढ़ेरों कमेंट भी आ रहे हैं।

बिग बॉस(Bigg Boss 14) हाउस में एंट्री के साथ ही राधे माँ ने की ये दुआ

बता दें कि, बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) के नए प्रोमो में राधे माँ(Radhe Maa) घर में एंट्री के साथ ही इस सीजन की सफलता के लिए दुआ भी करती हैं। घर में प्रवेश करते ही वो कहती हैं, “यह घर हमेशा बना रहे और बिग बॉस इस बार भी बहुत चले।” सुर्ख लाल जोड़े में बिग हाउस में एंट्री करते हुए राधे माँ का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो से एक बात तो जरूर साफ़ हो गई है कि, इस बार बिग बॉस हाउस में राधे माँ भी नजर आ सकती हैं।

यहाँ जानें कौन हैं राधे माँ ?

Image Source – Timesofindia.com

यूँ तो ख़बरों से रूबरू रहने वाले लोगों को राधे माँ(Radhe Maa) के बारे में जरूर मालूम होगा लेकिन जिन्हें नहीं मालूम उन्हें बता दें कि, राधे माँ का असली नाम सुखविंदर कौर है। खुद को दुर्गा माता का स्वरुप बताने वाली राधे माँ एक धर्म गुरु हैं। कीर्तनों और जगरातों में वो अपने भक्तों से मिलने आती हैं। कुछ सालों पहले राधे माँ लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई थी।

यह भी पढ़े

उनके भक्तों ने ही उनपर ठगी का आरोप लगाया था। बहरहाल बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) में उनकी एंट्री से शो में एक नया तड़का लग सकता है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago