Featured

राहुल गांधी ने कसा पीएम मोदी पर तंज, कहा- हमारे जवानों को शहीद होने भेजा जा रहा है…

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने निशाने पर लेते रहते हैं। पूर्व में जहां राहुल गांधी देश की गिरती अर्थव्यवस्था और अचानक लगाए गए लॉकडाउन को लेकर पीएम मोदी(PM Narendra Modi) पर हमला बोला था। तो वहीं अब एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल राहुल गांधी ने इस बार पीएम मोदी के लिए तैयार करवाए गए आलीशान हवाई जहाज को लेकर तंज कसा है।

राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा है कि यह कहां का न्याय है कि पीएम के लिए 8400 करोड़ रुपए खर्च कर आलीशान हवाई जहाज मंगाया जाए और हमारे जवानों को बिना बुलेट प्रूफ ट्रकों में शहीद होने के लिए भेज दिया जाए। राहुल गांधी का यह ट्वीट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्वीट कर साधा निशाना

राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा है, ‘हमारे जवानों को नॉन बुलेट प्रूफ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और पीएम के लिए 8400 करोड़ के हवाई जहाज! यह कहां का न्याय है?’ इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी अपने पोस्ट में शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि एक ट्रक में जवान बैठे हुए हैं और आपस में बात कर रहे हैं।

इन जवानों में से एक जवान कहता है कि नॉन बुलेटप्रूफ गाड़ियों में भेजकर हमारी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस वीडियो के साथ किया गया यह ट्वीट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने इससे पहले भी पीएम मोदी के लिए मंगवाए गए आलीशान हवाई जहाज को लेकर ट्वीट किया था।

उन्होंने लिखा था, ‘पीएम मोदी ने अपने लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़ ख़रीदा… इतने में सियाचिन-लद्दाख़ सीमा पर तैनात हमारे जवानों के लिए कितना कुछ ख़रीदा जा सकता था। गरम कपड़े- 30,00,000, जैकेट, दस्ताने: 60,00,000..जूते, 67,20,000..ऑक्सिजन सिलेंडर: 16,80,000..PM को सिर्फ़ अपनी इमेज की चिंता है सैनिकों की नहीं।’ इसके अलावा राहुल गांधी ने कुछ दिन पूर्व पंजाब में किसानों के समर्थन में भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago