Rajma Salad Recipe In Hindi: जिस तरह हम लगातार मिलावटी भोजन का सेवन कर रहे हैं अंत तक में हम में से काई लोग मोटापे का शिकार हो सकते हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि हम पहले के मुकाबले सक्रिय नहीं हैं। मौजूदा समय में कुछ लोग भोजन को क्रेविंग का नाम देकर ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रेविंग की वजह से अब मोटापे की बीमारी भी आम होती जा रही है। इसी मोटापे से बचने के लिए लोग तरह-तरह के योग और एक्सरसाइज़ कर रहे हैं। लेकिन इस मोटापे से बचने का एक आसान तरीका है और उस तरीके का नाम है राजमा सलाद।
राजमा सलाद की खास बात ये हैं कि ये एक मेक्सिन रेसिपी है। जिसमें हम राजमा को उबाल कर कई सारी कच्ची सब्जियों के साथ बनाकर या सलाद की तरह खाते हैं। इसकी मुख्य खास बात यह भी है कि, इसे हम नमकीन व चटपटा भी बना सकते हैं। यह मसालेदार सलाद हमारे तीखे क्रेविंग को भी आसानी से समाप्त कर सकता है।
राजमा सलाद को खाने से शरीर को भरपूर मात्रा मे एनर्जी मिलती है, इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। राजमा में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार का फाइबर पाया जाता है, जो हमारे शरीर में पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद माना जाता है। राजमा में पोटैशियम, मैग्नेशियम और अन्य प्रकार के पोषक तत्वों का समावेस होता हैं, जो की हाई ब्लड प्रेशर समान्य बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद मैगनेशीयम सिर दर्द को दूर करने में मददगार साबित होता है। राजमा डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण माना जाता है, क्योंकि इसमें उपस्थित प्रोटीन, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा राजमा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काम होता है। राजमा हमरे शरीर से खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। राजमा आयरन का समृद्ध स्रोत है। शरीर में आयरन की कमी से होने वाले रोगों से रक्षा करता है।इसके साथ ही राजमा सलाद के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी सामान्य रहती है।
नोट – इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश से लिखा गया है। किसी भी चीज के सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें
Uttarakhand ke prachin mandir: उत्तराखंड के पिथौराग़ढ़ जिले से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर…
Khane me Mirch Kam Kaise Kare: विश्व के हर कोने में ज्यादा से ज्यादा लोगों…
Nilgiri Tel Ke Fayde: बढ़ती हुई उम्र के साथ बालों के झड़ने की समस्या तेजी…
Bread Pizza Recipe in Hindi: आमतौर में देखा जाता है कि, बच्चों को सबसे अधिक…
Egg Muffin Recipe in Hindi: आज के समय में अंडे सबसे सस्ते व सबसे अधिक…
Fefdo Me Infection Ke Lakshan: फेफड़ा मनुष्य शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना…