Image Source - Instagram@neetu54/ indianexpress.com
हाल ही में रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे हाथ में गिटार लिए माता की चौकी में भजन गाते दिख रहे हैं। यह वीडियो अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
अपने जमाने की जानी-मानी अदकारा और अभिनेता रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की मम्मी नीतू कपूर, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपने और फैमिली के फोटोज और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नवरात्री के मौके पर भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जो कुछ ही देर में इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो में अभिनेता रणबीर कपूर अपने हाथों में गिटार लिए माता की चौकी के सामने भजन गा रहे हैं और लोग उनकी धुन पर झूम रहे हैं।
नीतू कपूर(Neetu Kapoor) ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “जय माता दी”। नवरात्री के मौके पर आए इस वीडियो पर रणबीर कपूर को फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स के भी काफी लाइक्स और कमेंट्स मिले। पर मजे की बात यह है कि यह वीडियो रियल नहीं बल्कि रील लाइफ का है। जी हाँ! यह वीडियो क्लिप ‘रॉकस्टार’ फिल्म का एक सीन है।
फिल्मी करियर की बात करें तो जल्द ही रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) फिल्म ‘ब्रह्मस्त्र’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan), आलिया भट्ट और मोनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं।
बात करें नीतू कपूर की तो वे अपने जमाने की जबरदस्त अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने 8 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यु किया था। वे आखिरी बार रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की ही फिल्म ‘बेशरम’ में नजर आई थीं। उन्होने अभिनेता ऋषि कपूर से शादी की थी, जिनका इसी साल कैंसर के चलते निधन हो गया।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…