Image Source - Instagram@officialraveenatandon
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन इन दोनों हिमाचल में केजीएफ 2 फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। कई रिएलिटी शो में जज की भूमिका निभाने वाली रवीना टंडन इस फिल्म में खास किरदार में नजर आएंगी जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में इस वक्त कड़कड़ाती ठंड के बीच केजीएफ 2 फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस दौरान रवीना टंडन(Raveena Tandon) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बोन फायर के साथ अपने ठुमको से जलवा बिखेर रहीं।
हिमाचल में मौसम का मज़ा लेतीं रवीना टंडन(Raveena Tandon) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किये हैं, जिसमें वह बोन फायर का आनंद ले रहीं हैं। इस दौरान वह बोन फायर के साथ डांस करती हुई भी दिखाई दीं। रवीना टंडन के इस वीडियो और फोटो पर फैंस की जमकर प्रतिक्रिया आ रही।
वीडियो में रवीना जींस और वूलन टॉप में काफी ग्लैमरस नज़र आ रहीं। जिसे उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे। इस पोस्ट पर अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और साथ ही फैंस के लगातार कमेंट्स कर रहे। अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “सर्दियों की ये रातें और ये गर्म बोन फायर…”
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…