Featured

लगभग एक महीने के बाद ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली ज़मानत, शौविक रहेंगे जेल में!

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) मामले से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन के सामने आने के बाद नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) सहित उनके भाई शौविक को भी गिरफ्तार किया था। दोनों भाई बहन पर ड्रग्स पेडेल्लिंग का गहन आरोप है। जेल जाने के बाद से रिया के वकील लगातार उनकी जमानत के लिए प्रयास कर रहे थे जिसमें उन्हें आज सफलता मिल गई है। आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग एक महीने के बाद रिया की जमानत पर मुहर लगाते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

शौविक की जमानत अर्जी को कोर्ट ने फिर किया ख़ारिज

Image Source – Thenews.com

जानकारी हो कि, जहाँ एक तरफ लगभग एक महीने के बाद रिया को कोर्ट ने जामनत दे दी है, वहीं दूसरी तरफ उनके भाई शौविक को इस मामले में जमानत नहीं मिल पाई है। शौविक सहित ड्रग पेडलर बासित परिहार की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खरिज कर दिया है। हालाँकि सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) के हाउस स्टाफ सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है। इस संबंध में एनसीबी का कहना है कि, कोर्ट ने जिन्हें भी ज़मानत दी है वो उसके खिलाफ फिर से अपील करेंगे।

इन शर्तों के साथ कोर्ट ने रिया(Rhea Chakraborty) को दी ज़मानत

Image Source – Indiaforums.com

बता दें कि, रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) को बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक लाख रूपये के मुचलके पर जमानत दी है। इसके साथ ही उनके सामने कुछ शर्तें भी रखी गई हैं जिसके अनुसार रिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। इसके साथ ही मुंबई से बाहर जाने के लिए रिया को परमिशन लेनी होगी। एनसीबी के सामने उन्हें आना होगा जब भी पूछताछ की आगे जरुरत पड़ेगी।

यह भी पढ़े

ड्रग्स के खरीद फ़रोख़्त मामले में रिया(Rhea Chakraborty) को एनसीबी ने 8 सितंबर को अरेस्ट किया था। रिया को बेल मिलने पर उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि, कोर्ट के इस फैसले से हम खुश हैं, सच और न्याय की जीत हुई है।” उन्होनें ने रिया की गिरफ्तारी और उनकी कस्टडी को पूरी तरह से अनुचित बताया।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago