Featured

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगी कश्मीर की शिक्षिका रूही सुल्ताना

कश्मीर की एक महिला शिक्षिका रूही सुल्ताना(Ruhi Sultana) को उनके शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए इस साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है। रूही का छात्रों को पढ़ाने का ‘प्ले वे तरीक़े’ का पॉपुलर हो गया है जिसके इस्तेमाल से वह बच्चों को हर चीज़ को बड़ी बारीकी और अद्भुत ढंग से पढ़ाती हैं। रूही ने इस पुरस्कार को अपने छात्रों और शिक्षा विभाग के नाम कर दिया है।

श्रीनगर के नौशेरा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली रूही सुल्ताना(Ruhi Sultana) प्राथमिक विद्यालय डंगर पोरा, तेलबल श्रीनगर में एक सरकारी शिक्षक(Government Teacher) के रुप में कार्यरत हैं। उन्होंने उर्दू और कश्मीरी भाषाओं में बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) किया है। वहीं, सुलेख में उनके पासे तीन साल की डिग्री भी प्राप्त की है।

बचपन से शिक्षक बनने का था सपना

Image Source – Theprint

न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए रूही ने कहा, मैंने अपनी एज़ुकेशन सरकारी संस्थानों से हासिल की है क्योंकि मैंने अपनी मास्टर्स उर्दू और कश्मीरी भाषाओं में पूरी की है, मैंने बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन), सुलेख में एक डिग्री कोर्स और एक सर्टिफिकेट कोर्स हिंदी में किया है। मैं बचपन से ही एक शिक्षक बनना चाहती थी। मुझे खुशी होती है, जब मेरे आसपास के छात्र मुझे प्रेरित करते हैं।’

ख़ुद को एक फ़ैसिलेटर कहने वाली रूही(Ruhi Sultana) ने कहा,मैं उर्दू और कश्मीरी विषयों के लिए एक कंटेंट क्रियेटर के तौर पर स्कूली शिक्षा से जुड़ी हूं। मैं दीक्षा में ई-कंटेंट क्रियेटर के रूप में काम करती हूं और श्रीनगर में ऑल इंडिया रेडियो प्रसारण के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस भी उपलब्ध कराती हूं।’

Image Source – Hindustantimes

रूही(Ruhi Sultana) ने बच्चों को पढ़ाने वाले टीचरों के किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि एक शिक्षिका न केवल बच्चों को पढ़ाती है, बल्कि उन्हें मानवता के बारे में ज्ञान देकर एक बेहतर इंसान भी बनाती है।

यह भी पढ़े

मैं अपने छात्रों को पढ़ाने के लिए एक प्ले-वे मेथड यूज़ करती हूं। मैं उन्हें पढ़ाने के लिए इनोवेटिव तरीक़ों का इस्तेमाल करती हूं ताकि छात्रों को क्लास में सीखने के दौरान सभी कॉन्सेप्ट क्लियर हो सकें।’

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago