Featured

फिर मसीहा बन सामने आए सलमान खान, चुकाए फराज खान के सारे मेडिकल बिल्स

हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म ‘मेहंदी’ फेम एक्टर फराज खान(Faraaz Khan) काफी क्रिटिकल कंडीशन में हैं और उनके इलाज के लिए पूजा भट्ट फंड रेज़ कर रही हैं। अब इस मामले में सलमान खान(Salman Khan) मसीहा बन सामने आए हैं।

पूर्व बॉलीवुड एक्टर फराज खान(Faraaz Khan) इन दिनों बेंगलुरु के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। उनकी कंडीशन काफी चिंताजनक बताई जा रही है। फराज को लंग इन्फेक्शन के बाद ब्रेन इन्फेक्शन और निमोनिया के चलते आईसीयू में एडमिट कराया गया है। इस खबर की जानकारी खुद उनके परिवार ने एक पोस्ट के जरिए दी और फराज के इलाज के लिए एक फंड रेज़र भी शुरू किया।

Image Source – Aajtak.in

इसी फंड रेजर की जानकारी एक्ट्रेस पूजा भट्ट(Pooja Bhatt) ने भी पोस्ट के जरिए दी थी। इसके बाद कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के पत्नी ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी की सलमान खान(Salman Khan) ने फराज के सभी बिल चुका दिए हैं।

कश्मीरा का इंस्टा पोस्ट

कश्मीरा ने लिखा, “आप सच में एक महान इंसान हो। फराज खान की देखभाल करने और उसके मेडिकल बिल्स के लिए थैंक्यू। एक्टर फराज खान क्रिटिकल कंडीशन में हैं और सलमान खान उनके साथ खड़े हैं और उनकी मदद कर रहे हैं जैसे कि वो बाकी और लोगों की मदद करते रहते हैं। मैं हमेशा उनकी सच्ची प्रशंसक रहूंगी। अगर लोगों को यह पोस्ट पसंद नहीं आता तो मुझे इसकी परवाह नहीं। आप मुझे अनफॉलो कर सकते हैं। ऐसा मैं फील करती हूं। मैं फिल्म इंडस्ट्री मैं जितने भी लोगों से मिली हूं, उसमें मुझे वे सबसे सच्चे इंसान लगते हैं”

यह भी पढ़े

मालूम हो कि फराज, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता यूसुफ खान(Yusuf Khan) के बेटे हैं। 90 के दशक में वे फरेब, पृथ्वी, लव स्टोरी 98, मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी, दिल ने फिर याद किया और चांद बुझ गया जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago