Freshnewsnepal
Salman Khan Birthday Special: सलमान खान काफी रोमांटिक हैं इस बारे में हर कोई जानता है। सलमान ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से लेकर अब तक उनका नाम ना जाने कितनी ही लड़कियों के साथ जुड़ा। अक्सर ही उनके अफेयर के चर्चे खबरों में आते रहे। वैसे तो सलमान का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है लेकिन इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चित संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, यूलिया वंतूर का नाम रहा। वैसे तो ज्यादातर लोग सलमान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं लेकिन शायद ही बहुत कम लोगों को पता हो कि ऐश्वर्या से पहले भी सलमान खान किसी एक लड़की को बेहद प्यार कर चुके हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं संगीता बिजलानी की। बता दें कि संगीता की सलमान की जिंदगी में क्या एहमियत है इस बात का पता आप ऐसे लगा सकते हैं कि सलमान आज भी संगीता बिजलानी को अपनी रियल लाइफ हीरोइन मानते हैं। कल यानि कि 27 दिसंबर को सलमान अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे। तो चलिए आपको उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं सलमान और संगीता बिजलानी की लव स्टोरी के बारे में।
बता दें कि संगीता बिजलानी से सलमान खान की पहले दोस्ती हुई थी। जब संगीता से सलमान की दोस्ती हुई उस वक्त सलमान खान शाहीन जाफरी को डेट कर रहे थे। जहां सलमान एक रिलेशनशिप में थे वहीं संगीता का हाल ही के दिनो में ब्रेकअप हुआ था, जिस वजह से वो काफी परेशान थीं। सलमान से मुलाकात और उनकी दोस्ती की वजह से संगीता अपने ब्रेकअप के फेज से बाहर निकल पाईं और देखते ही देखते कब उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई पता ही नहीं चला। जी हां, उस वक्त दोनों को हर जगह एक साथ देखा जाता था। हर तरफ बस संगीता और सलमान के अफेयर की ही खबरें छाई हुई थीं।
दोनों के अफेयर को लेकर तो बातें यहां तक हो रही थीं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। खबरों की मानें तो उस समय पर ना सिर्फ सलमान और संगीता की शादी की खबरें आई थीं बल्कि दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे। जासिम खान की किताब ‘बीइंग सलमान’ में इस बात का दावा किया गया है कि संगीता ने एक इंटरव्यू में अपनी और सलमान की शादी पक्की होने वाली बात को कंफर्म किया था। सिर्फ संगीता ही नहीं बल्कि सलमान खान खुद इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि उनकी और संगीता की शादी के कार्ड छपे थे।
लेकिन कुछ समय बाद खबर आई कि संगीता और सलमान खान की शादी टूट गई है। दोनों की शादी टूटने की वजह को लेकर खबरें आई थीं कि सलमान संगीता को छोड़कर सोमी अली को डेट करने लगे थे, जिस वजह से शादी के एक महीने पहले ही दोनों की शादी टूट गई। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है ये सलमान और संगीता के अलावा कोई नहीं जानता। सलमान से शादी टूटने के बाद साल 1996 में 14 नवंबर को संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी।
हालांकि, संगीता और अजहरूद्दीन की ये शादी भी ज्यादा दिनों तक टिकी नहीं और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। बता दें कि सलमान खान का नाम इसके अलावा और भी कई ऐक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर सलमान खान शादी कब करेंगे। लेकिन आज भी सलमान ने फैंस को इस बात का जवाब नहीं दिया है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…