Image Source - Instagram@maanayata
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और संजू बाबा के नाम से फेमस संजय दत्त(Sanjay Dutt) ने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग जीत ली है। इस खबर के सामने आने से ही फैंस के अंदर जोश और खुशी की लहर सी दौड़ गई थी। बाबा के फैंस एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर उन्हें देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जिससे संजय दत्त के फैंस को झटका लगेगा। दरअसल बॉलीवुड में अपने दमदार एक्शन सींस के लिए मशहूर संजय शायद अब दोबारा एक्शन करते न दिखें।
एक न्यूज वेबसाइट की खबरों की मानें तो संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज और KFG2 में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। पहले दोनों ही फिल्मों में सजंय दत्त(Sanjay Dutt) के दमदार एक्शन सींस शामिल थे लेकिन अब उनकी सेहत और कॉम्पिलिकेशन को देखते हुए इनमें बदलाव किया जा सकता है।KGF2 में संजय दत्त संग काम कर रहे यश ने ने कहा है- ‘संजय की सेहत सबसे पहले आती है। हम उनके ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। अब जब वे ठीक हैं, हम उनकी सेहत के हिसाब से ही काम करेंगे। बताया जा रहा है कि यश के कहने पर ही KFG2 के मेकर्स फिल्म के कुछ सींस में बदलाव करने की बात चल रही।
KFG2 के अलावा संजय दत्त और अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की मल्टी स्टार फिल्म पृथ्वीराज में भी बदलाव किए जाने की उम्मीद हैं। इस फिल्म में संजय को घुड़सवारी से लेकर तलवारबाजी तक सीखने के अलावा कई एक्शन सींस करने हैं। हालांकि उनकी मौजूदा सेहत को देखते हुए अब यह मुमकिन नज़र नहीं रहा। जाहिर है सजंय दत्त बड़े पर्दे पर तो दिखेंगे लेकिन उनके दमदार एक्शन सींस देखने से फैंस वंचित रह जाएंगे।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही संजय मौत(Sanjay Dutt) के मुंह से निकलकर बाहर आए हैं और उन्होंने कैंसर को मात दे दी है। इस मौके उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा था कि – पिछले कुछ हफ्ते मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किल रहे हैं।
यह भी पढ़े
लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि ईश्वर सबसे कठिन लड़ाइयां सबसे मजबूत लड़ाकों को देता है और आज अपने बेटे के बर्थडे पर मैं खुश हूं इस लड़ाई से जीतकर बाहर आने के लिए और उन्हें सर्वश्रेष्ठ गिफ्ट देने योग्य बनने के लिए, जो है मेरे परिवार की सेहत और उनकी समृद्धि।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…