शत्रुघ्र सिन्हा के बेटे लव सिन्हा(Luv Sinha) इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में पटना के बांकीपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर खड़े होंगे। यहां लव सिन्हा की सीधी टक्कर प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया और बीजेपी के तीन बार से विधायक नितिन नवीन से होगी।
बॉलीवुड अभिनता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा(Shatrughan Sinha) ने अब अपने बेटे लव सिन्हा(Luv Sinha) को राजनीति के मैदान में उतारने का फैसला किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में लव सिन्हा पटना के बांकीपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, जिसमें उन्हें बीजेपी के तीन बार से विधायक रहे नितिन नवीन के साथ ही प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया को भी हराना होगा।
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा लगातार दो बार, पटना साहिब संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ फतह हासिल कर चुके हैं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस की तरफ से मैदान में उतरे मगर बीजेपी के कायस्थ नेता रविशंकर प्रसाद ने शत्रुघ्न का सारा समीकरण बिगाड़ था और उन्हे हार का सामना करना पड़ा।
शत्रुघ्न सिन्हा(Shatrughan Sinha) ने अपनी राजनीतिक विरासत अपने बेटे लव सिन्हा(Luv Sinha) को देते हुए, उन्हे अपनी पुरानी बांकीपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारने का फैसला किया है। यह सीट कायस्थ बहुल है, लेकिन यादव, मुस्लिम और दलित मतदाता भी इसमें काफी अहम भूमिका निभाते हैं। पिछले तीन दशक से कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नवीन विधायक चुने जा रहे हैं जबकि इससे पहले उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा, यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
यह भी पढ़े
कांग्रेस के टिकट से चुनावी मैदान में आने से लव सिन्हा को महागठबंधन का भी समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा कायस्थ वोटों में भी सेंधमारी हो सकती है क्योंकि यहां की राजनीति में शत्रुघ्न की पुरानी पकड़ है।
Uttarakhand ke prachin mandir: उत्तराखंड के पिथौराग़ढ़ जिले से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर…
Khane me Mirch Kam Kaise Kare: विश्व के हर कोने में ज्यादा से ज्यादा लोगों…
Nilgiri Tel Ke Fayde: बढ़ती हुई उम्र के साथ बालों के झड़ने की समस्या तेजी…
Bread Pizza Recipe in Hindi: आमतौर में देखा जाता है कि, बच्चों को सबसे अधिक…
Egg Muffin Recipe in Hindi: आज के समय में अंडे सबसे सस्ते व सबसे अधिक…
Fefdo Me Infection Ke Lakshan: फेफड़ा मनुष्य शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना…