Featured

बेटियों से खेत जुतवा रहे किसान को सोनू सूद ने दिया ये गिफ्ट

Sonu Sood Arranges Tractor For Poor Farmer: कोरोना के चलते जबसे लॉकडाउन हुआ है तबसे लोगों को खासतौर से मज़दूरों, किसानों को अच्छा खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद(Sonu Sood) कई मज़दूरों के मसीहा बनकर सामने आए हैं। सोनू सूद लगातार हज़ारों लोगों की मदद करने के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आंध्र प्रदेश के एक गरीब किसान की मदद की है।

सोनू सूद(Sonu Sood) ने चित्तूर में रहने वाले एक गरीब किसान नागेश्वर राव को खेती करने में हो रही परेशानी को देखते हुए उनके घर ट्रैक्टर भिजवाया है। नागेश्वर ने सोनू सूद द्वारा मिले इस तोहफे को लेकर उनकी बेहद तारीफ की है। नागेश्वर ने कहा कि सोनू भले ही पर्दे पर विलन का रोल निभाते हैं लेकिन असलियत में वो मेरे लिए हीरो हैं। मैं अपने परिवार समेत इस मेहरबानी के लिए उन्हें शुक्रिया करता हूं।

सोशल मीडिया पर हो रहा था वीडियो वायरल

दरअसल, सोनू को इस किसान के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के ज़रिए पता चला। इस वीडियो में नागेश्वर राव अपनी दो बेटियों से खेत जुतवा रहे हैं। इनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो बैल का किराया तक दे सकें। वीडियो में उनकी दो बेटियां काफी मेहनत करते हुए खेत जोत रही हैं। ये वीडियो जैसे ही सोनू ने देखा तो उन्होंने इस परिवार की मदद करने का ऐलान अपने ट्विटर अकाउंट पर कर दिया। खास बात तो यह है कि सोनू ने अपनी कथनी को करनी में बदला और नागेश्वर के पास ट्रैक्टर डिलीवर भी हो गया।

यह भी पढ़े

पहले भी कर चुकें हैं मदद

Image Source – loksevanews.com

गौरतलब है कि सोनू सूद(Sonu Sood) का इस लॉकडाउन में एक अलग ही रूप देखने मिला है। पहले भी वह कई मज़दूरों, छात्रों और किसानों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। लॉकडाउन में फंसे मज़दूरों और छात्रों को सोनू सूद ने उन्हें अपने-अपने घर पहुंचवाया था। उन्होंने दशरथ मांझी के परिवार को भी आर्थिक सहायता देने की बात कही है। इसके अलावा सोनू सूद विदेश में फंसे हजारों छात्रों की भी वतन वापसी करवाने जा रहे हैं।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago