Featured

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती, अचानक आया हार्ट अटैक

Sourav Ganguly Admitted In Hospital: बीसीसीआई के अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान रह चुके सौरव गांगुली को अचानक बेचैनी की शिकायत के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Image Source – Dnaindia

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली(Sourav Ganguly) को आज अचानक बेचैनी की शिकायत के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। खबरों के मुताबिक अब गांगुली की हालत ‘स्थिर’ है और वे निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आराम कर रहे हैं।

क्या कहना है अस्पताल के स्टाफ का?

गौरतलब है कि 48 साल के सौरभ गांगुली(Sourav Ganguly) ने शुक्रवार शाम को वर्कआउट सेशन के बाद सीने में दर्द की शिकायत की थी और आज दोपहर भी उन्हें फिर से सीने में दर्द के चलते परिवार के सदस्यों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के ही एक अधिकारी ने कहा, “अब उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर्स इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं यह दर्द, दिल से जुड़ी किसी समस्या के कारण तो नहीं है। इसके लिए उनके कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं”।

गांगुली को लेकर अचानक आई इस खबर ने सबको चिंता में डाल दिया और सोशल मीडिया पर सब तरफ से उनके वेल विशर्स ने उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांगना शुरू कर दिया। ममता बैनर्जी(Mamata Banerjee) ने ट्वीट किया, “यह जानकार बेहद दुख हुआ कि कार्डिएक अरेस्ट के बाद गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके जल्दी ठीक होने की कामना करती हूँ”।

वहीं बीसीसीआई(BCCI) की ओर से भी गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। जय शाह व कृनाल पांडया(Krunal Pandya) ने भी ट्वीट कर गांगुली को गेट वेल सून कहा। 

बता दें कि गांगुली(Sourav Ganguly) ने अपने करियर में 113 टेस्ट, 311 वनडे व 59 आईपाएल मैच खेले हैं और वे भारतीय क्रिकेट(Indian Cricket) इतिहास के सफल कप्तानों की गिनती में आते हैं।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago