जब भी कभी घर में पालतू जानवरों के पालने की बात आती है तो लोग आमतौर पर कुत्ते, बिल्ली, ख़रगोश या फिर मछली आदि पालने की सोचते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी एक समय में लोगों ने शेर से लेकर अजगर तक अपने घर में पाले हैं। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे ही अजीब जानवरों की फेहरिस्त बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में पालने का आप सोच भी नहीं सकते हैं। आइये देखें कौन से हैं ये जानवर।
आपको जानकर हैरानी होगी बिज्जू अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूज़वेल्ट(Theodore Roosevelt) के घर का पालतू जानवर था। आमतौर पर इस जानवर को घर में लोग नहीं पालते हैं क्योंकि यह पालतू जानवर नहीं है और यह किसी को भी काट सकता है। लेकिन इस बारे में रूज़वेल्ट के दोनों बेटों का कहना है कि, उनके घर में पलने वाले इस बिज्जू ने कभी किसी को नहीं काटा।
कंबोडिया का रहने वाला यह लड़का हमेशा अपने साथ अपना पालतू अजगर रखता है। ओउन सम्बत(Oeun Sambat) नाम के इस लड़के के बारे में वहां के लोगों का मानना है कि, ये बच्चा पिछले जन्म में ड्रैगन था इसलिए इस जन्म में इंसान होने के वाबजूद भी जानवरों से इसकी दोस्ती हो जाती है। अब सच्चाई जो भी हो लेकिन अजगर पालना और उसके साथ रहना वाकई में बेहद अजीब है।
स्कूपव्हूप की एक रिपोर्ट के अनुसार यह भी एक ऐसा जानवर जिसे पालतू नहीं माना जाता। लेकिन एक जर्मन महिला का यह पालतू है, इस लामा को घायल अवस्था में वो अपने घर लाई थी और बाद में ये उसका पालतू हो गया।
शेर तो दूर की बात शेर के बच्चों को भी पालने के बारे में कोई नहीं सोच सकता। आपको बेहद हैरानी होगी यह जानकर कि, यूक्रेन के एक वेटेनरी(Tatyana Efremova) डॉक्टर ने शेर के इन बच्चों को पाला। इस तस्वीर को साल 2015 में लिया गया था, लिहाजा अब ये काफी बड़े हो गए होंगें।
यह भी एक ऐसा जानवर है जिसे आप कभी पालने के बारे में नहीं सोच सकते हैं। मशहूर सिंगर एल्विस प्रेस्ले(Elvis Presley) जिन्हें किंग ऑफ़ रॉक एंड रॉल कहा जाता है उनको गिफ्ट के तौर पर ये कंगारू मिले थे। इन्हें काफी समय तक घर में पालने के बाद एल्विस ने इन्हें एक ज़ू को दे दिया था।
इंसानों को चंद सेकंड में चबा जाने वाला मगरमच्छ पालने की कोई आम इंसान कभी सोच भी नहीं सकता। लेकिन तस्वीर में नजर आने वाला वटाना थोंगजोन(Wattana Thongjon) नाम के इस बच्चे का मगरमच्छ पालतू है। यह वाकई में कमाल है।
जंगल का राजा कहलाने वाले इस जानवर से सभी डरते हैं। इसे पालने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता, लेकिन एक अमेरिकी अभिनेत्री ने इस सोच को भी बदल दिया। अभिनेत्री टिप्पी हेड्रेन(Tippi Hedren) ने अपने घर में शेर पाला हुआ है, इससे उन्हें कभी कोई नुकसान नहीं हुआ। हालाँकि बाद में उन्होनें उसे जंगलों में छोड़ दिया।
आपको जानकर हैरानी होगी कि, पेरू का रहने वाला एक शख़्स डोमिंगो पियनिज़्ज़ी(Domingo Pianezzi) ने अपने घर में अलपाका(Alpaca) पाला हुआ है। इस तस्वीर में डोमिंगो उसके साल सर्फिंग करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साल 2010 में लिए गया था।
इसके अलावा कई लोगों ने बंदर से लेकर जंगली भैंस तक अपने घरों में पाले हैं।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…