इन 5 आदतों से आपका तनाव बढ़ सकता है। (Stress Buster Tips)

इन दिनों बड़ों से लेकर बच्चों तक को किसी न किसी वजह से तनाव व स्ट्रेस होता है। तनाव की वजह से लोग मनोवैज्ञानिक और शारीरिक बीमारियों का शिकार तक हो जाते हैं। ऐसे में आपको ढेरों सलाहकार मिलते हैं जो तनाव को कम करने के टिप्स बताते हैं। यदि आपने बिना सोचे-समझे उनकी सलाह मान ली तो आपका तनाव कम होने की बजाए और भी बढ़ सकता है। आइए, जानते हैं कैसे?

स्ट्रेस बस्टर टिप्स ( Stress Buster Tips)

www2.boldsky.com
  1. कई लोग आपको सलाह देते होंगे कि तनाव वाली बात से अपना ध्यान हटाने के लिए टीवी व फिल्‍में देखिए। लेकिन यह तरीका ज्यादा समय काम करने वाला नहीं है। जैसे ही आप टीवी व फिल्‍म देखकर उठेंगे कि कुछ ही देर बाद आप वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएंगे और जो समय बिना मतलब टीवी देखने से खराब होगा, सो अलग।

    Daily Mail

  1. कई लोग सलाह देते हैं कि जिस बात से तनाव है उसके बारे में मत सोचो यानी कि उस बात को नजरअंदाज करो। तो आपको बता दें कि यह तो और भी गलत है, इससे भी स्थाई मदद नहीं मिलेगी। यह सलाह तो आपके लिए ऐसी होगी कि समस्या जस की तस बनी रहेगी, केवल आप अपनी आंखें बंद करने का नाटक कर रहे होंगे और आप ऐसा कब तक कर पाएंगे? जितने ज्यादा समय बाद आप समस्या पर ध्यान देंगे तब तक समस्या काफी बड़ी हो चुकी होगी और तनाव का स्‍तर भी बढ़ जाएगा।

    Psychiatrist in Hyderabad

  1. कुछ लोग कहते हैं कि अपने दिल की बात किसी को बता देने से दिल हल्का होगा और समस्या का हल निकलेगा, यह काफी हद तक सही है, लेकिन कितनों से अपनी समस्या के बारे में चर्चा करनी चाहिए? यह सोचने वाली बात है। हर किसी को अपने तनाव के कारण बताते रहने पर तनाव कम होने की बजाए बढ़ भी सकता है। न तो सब आपकी स्थिति और बात समझ पाएंगे, न ही सब आदर्श सुझाव दे पाएंगे। इसके उलटे आपके बारे में गलत राय बना ली तो आपको एक और बात का तनाव हो जाएगा।

    Reader’s Digest

  1. कुछ लोग तनाव में होते हैं तो सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं, लेकिन सिगरेट पीने से फायदा तो एक नहीं होता केवल शरीर और दिमाग को नुकसान ही होता है।

    CNN.com

5. कई लोग तनाव वाली बात से ध्यान भटकाने के लिए सोशल मीडिया के प्‍लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, टि्वटर आदि का अत्यधिक इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इससे भी तनाव कम होने की बजाए और बढ़ता ही है।

The Rainbow Times
Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago