Featured

पार्क में बच्चों संग कार्ट व्हील करती दिखीं सनी लियोन, देखें वायरल वीडियो

हाल ही में आया सनी लियोन(Sunny Leone) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपने बच्चों के साथ पार्क में कार्ट व्हील करती नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री सनी लियोन हमेशा से ही सोशल मीडिया(Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे भले ही भारत में ना रह रही हों लेकिन फिर भी अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्टेड रहती हैं। अक्सर वे अपने और अपने परिवार के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सनी(Sunny Leone) ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वे अपने बच्चों के साथ पार्क में कार्ट व्हील करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर फैंस लगातार लाइक्स और कमेंट्स के जरिए अपना प्यार दिखा रहे हैं। इसके अलावा इसे अभी तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सनी लियोन(Sunny Leone) का इंस्टा पोस्ट

सनी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “बच्चों के साथ बच्ची बन रही हूं”। वीडियो में ब्लू डेनिम जींस और पिंक टॉप में सनी काफी क्यूट लग रही हैं। इन दिनों सनी बॉक्सिंग क्लासेज भी ले रही हैं, जिसके बारे में उन्होने इंस्टाग्राम पर ही बताया था।

Image Source – Instagram@sunnyleone

गौरतलब है कि कोरोना पैंडमिक की शुरुआत में ही सनी अपने पति और बच्चों संग कैलीफोर्निया चली गई थीं और तब से वे वहीं रह रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वे एक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोका कोला’, ‘रंगीला’ और ‘वीरमादेवी’ में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़े

बता दें कि सनी लियोन(Sunny Leone) उस वक्त सुर्खियों में आईं जब उन्होने फेमस रियलिटि शो बिग बॉस के 5वें सीजन में वाइल्ड कार्ड बन कर एंट्री ली। इस शो के बाद से ही उन्हें दर्शकों का बेहद प्यार मिला और उनकी पॉप्यूलेरिटी ने नए आयाम छूए।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago