Image Source - Youtube
सोनी लिव पर आने वाला कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा”(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। हर उम्र के लोग इस शो को देखना बेहद पसंद करते हैं। इन दिनों इस शो में सभी किरदारों की जिंदगियां कोरोना और लॉकडाउन के इर्द-गिर्द घूम रही है। आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में दर्शकों को इस कॉमेडी शो में कुछ बेहद ख़ास ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। एक ऐसा भी एपिसोड देखने को मिलेगा जिसमें बबीता और अय्यर की वजह से जेठालाल का दिल टूट जाएगा। जानें आखिर इस शो में क्या नया मोड़ आने वाला है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। सूत्रों की माने तो लॉकडाउन की स्थिति से परेशान अय्यर किसान बनने का सोचेगा और बबीता के साथ गांव जाने का मन बना लेगा। ये बात जब जेठालाल को पता चलती हैं तो वो उन्हें अलग-अलग कारण बता जाने से रोकने की कोशिश करता नजर आएगा। बबीता को खुद से दूर जाता देख जेठालाल का दिल टूट जाता है।
हालाँकि अब तो यह आने वाले एपिसोड में में मालूम चलेगा कि, क्या वाकई में जेठालाल ले लाख प्रयासों के बाद अय्यर और बबीता गांव चले जाएंगे या नहीं। इन दिनों सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स की तरफ से डाला गया नया प्रोमो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। एक बात तो तय है जैसे-जैसे जेठालाल की मुसीबतें बढ़ेंगी शो में कॉमेडी का तड़का भी लगने लगेगा। शो के बीते एपिसोड में से ही इस नए मोड़ की शुरुआत हो चुकी है जब चंपक चाचा ने फोन कर सभी घर वालों को फोन कर उनका हाल जानने की कोशिश की थी।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…