Featured

बिहार इलेक्शन: तेजस्वी यादव ने लगाया नीतीश कुमार पर चिराग के साथ अन्याय करने का आरोप!

बिहार विधानसभा चुनाव(Bihar Assembly Election) को लेकर इन दिनों बिहार में सियासत काफी गर्म है। आए दिन बिहार से कुछ ना कुछ नया जरूर सुनने को मिलता है। आज सोमवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने एक बयान से नए विवाद को जन्म दे दिया है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी ने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान(Chirag Paswan) के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। आइये जानते हैं आखिर क्या है यह पूरी खबर।

नीतीश कुमार पर चिराग को अपमानित करने का आरोप

असल में यह घटना तब की है जब बीते दिनों एक इंटरव्यू में चिराग पासवान(Chirag Paswan) ने कहा कि, जब वो अपने पिता रामविलास पासवान की शव लेकर पटना लौटे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) ने उन्हें अन देखा किया और उनका अपमान किया। चिराग के इसी बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, नीतीश कुमार ने जो भी किया है वो नाइंसाफी है, अन्याय है। अपने दिए बयान में तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि, “नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ अच्छा नहीं किया। इस समय चिराग पासवान को रामविलास पासवान जी की जरुरत थी और उनके आज नहीं रहने का हम लोगों को दुःख है, लेकिन जिस प्रकार का व्यवहार नीतीश कुमार ने चिराग के साथ किया वो नाइंसाफी है।”

बीजेपी ने लगाया चिराग पर तेजस्वी का साथ देने का आरोप

जानकारी हो कि, जब चिराग पासवान(Chirag Paswan) ने तेजस्वी यादव के राघोपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी खड़ा किया तो उनपर आरोप लगाए गए कि वो तेजस्वी के साथ हैं। असल में राघोपुर विधानसभा सीट बीजेपी के खाते में आता है इसलिए चिराग पर भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने यह आरोप लगाया था। बहरहाल ऐसा माना जा रहा है कि, चिराग पासवान के इस फैसले से तेजस्वी यादव की मुश्किलें वाकई में कुछ कम जरूर हुई हैं। दूसरी तरफ नीतीश कुमार की पार्टी से लोजपा का गठबंधन खत्म होने के बाद चिराग लगातार नीतीश कुमार(Nitish Kumar) पर शब्दों से हमला कर रहे हैं। उन्होनें बीते दिनों ट्वीट कर कहा कि, “नीतीश कुमार का पिछले पांच साल के कार्यकाल पर चुप्पी एक फरेब है। बिहार की जनता को जान बूझकर पिछले पांच सालों के कार्य को नहीं बताया जा रहा है। केवल कुर्सी के खेल में पिछले पांच साल साहब ने बिहारियों के बर्बाद किए।”

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago