ईंट की भट्टी पर काम करने वाली बाप-बेटी की जोड़ी ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो

कहते हैं कि पैसों से हर खुशी खरीदी जा सकती है। जिसके पास पैसा होता है वो अपने हर सपने को पूरा कर सकता है। सारी सुख सुविधाएं पा सकता है। हां, ये बात तो सच है कि एक अच्छी और बेहतर जिंदगी जीने के लिए पैसों की जरूरत होती है लेकिन इसी के साथ ये बात भी पूरी तरह से सच है कि हर खुशी पैसों से नहीं खरीदी जा सकती। ऐसा जरूरी नही कि हर खुशियों को पैसों से खरीदा जा सके।

ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं कि हर पैसे वाला इंसान खुश हो या हर गरीब इंसान दुखी। ये इंसान-इंसान पर निर्भर करता है। दरअसल, किसी भी इंसान की असली खुशी जुड़ी होती है उसके आस-पास के लोगों से। जी हां, यदि आपके अपनों से रिश्ते अच्छे हैं और परिवार में हर कोई खुश है और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं तो आप सब बिना पैसों के भी अच्छे से खुश रह सकते हैं।

बात करे माता-पिता की तो उनकी सारी खुशी उनके बच्चों से होती है। एक बच्चा अपने माता-पिता के लिए सबसे अनमोल होता है। जब आपका बच्चा आपके पास होता है तो आपकी जिंदगी के मायने ही बदल जाते हैं। जब आपका बच्चा आपके पास होता है तो दुनिया की सारी दौलत भी उसके सामने फीकी पड़ जाती है। तब आप किसी भी हाल में हों, खुश रहते हैं। आज हम आपको इस बात का एक नमूना पेश कर रहे हैं। आज हम आपको एक वीडियो दिखाएंगे जिसमें एक बेटी और उसका पिता है और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई बाप-बेटी की जोड़ी

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पिता और उसकी बेटी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उनकी जोड़ी और वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि पिता-बेटी की ये जोड़ी टिक टॉक पर अपने वीडियो शेयर करते हैं और टिक टॉक पर दोनों काफी फेमस भी हैं। पिता-बेटी को देखकर पता लगता है कि आपको खुश होने के लिए कहीं बाहर घूमने जाने या आलीशान जिंदगी की जरूरत नहीं।

उनके वीडियो को देखकर लगता है कि हालात चाहे भी जैसे हों यदि इंसान खुश रहना चाहे तो वह किसी भी हाल में रह सकता है। इस जोड़ी की खास बात यह है कि पिता भट्टी पट ईंट पकाने का काम करता है और भट्टी पर उसके साथ उसकी बेटी भी पिता की मदद करती है। पिता काम करते हुए ही अपनी बेटी के साथ टिक टॉक पर वीडियो भी बनाता है।

हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उनका नाम संतोष रोकड़े है। वो काम करने के साथ ही खुद को एंटरटेन करने के लिए टिक टॉक पर अपनी बेटी के साथ वीडियो भी बनाता है। इसके साथ ही उनकी बेटी भी बहुत खुश रहती है। बता दें कि संतोष ने अपना अकाउंट टिक टॉक पर बना रखा है। उनका और उनकी बेटी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खासकर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वो आमिर खान की फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’  के गाने ‘तू मेरा दिल तू मेरी जान…’ पर एक्ट कर रहे हैं।

ट्विटर पर इस विडियो को @mihirmodi नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसके बाद देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों को बाप और बेटी की ये जोड़ी खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जज्बे और हौसले को सलाम कर रहे हैं और उनकी जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे। आपको जानकर शायद यकीन ना हो लेकिन टिक टॉक पर संतोष रोकड़े को 5 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। टिक टॉक पर उनकी आईडी @santosh_rokade नाम से है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago