Featured

बड़ौदा गांव के युवा युधवीर मोर ने आईटी क्षेत्र में लहराया परचम

Zoura Inc. जो की एक क्लाउड बेस्ड सॉफ्टवेयर मंच प्रदाता कंपनी है, आज युधवीर मोर(Yudhvir Mor) को अपना कंट्री मैनेजर, इंडिया (Zoura Country Manager) और प्रोडक्ट इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करती है। वे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डेवेलपमेंट में अपने 2 दशकों के शानदार अनुभव के साथ ज़ुरा में शामिल हो रहे हैं। उन्होने जेनपैक्ट(Genpact) और ज़ेरॉक्स(Xerox) जैसी कंपनियों में उद्यम SaaS उत्पादों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


युधवीर मोर(Yudhvir Mor) ने अपनी 10वीं की परीक्षा अपने गांव बरोदा, गोहाना(हरियाणा) के गीता विद्या मंदिर स्कूल से उत्तीर्ण की थी। उनके पिता श्री सूरत सिंह मोर(Surat Singh Mor) जेबीटी सरकारी अध्यापक हुआ करते थे जो अब सेवानिवृत हैं। युधवीर इससे पहले जेनपैक्ट में प्रोडक्ट इंजीनियरिंग के वाइस-प्रेसिडेंट थे।


युधवीर कहते हैं, “मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि मैं एक ऐसी डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन जर्नी का हिस्सा बना, जिसने हमारे ग्राहकों को डिजिटल उत्पादों और डेटा इनसाइट्स की क्षमता का पूरी तरह से उपयोग करने में काफी मदद की। मैं Zuora का हिस्सा बनकर, राजस्व प्रक्रियाओं की बोली के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पादों का निर्माण कर ‘सब्स्क्रिप्शन इकोनॉमी’ में तेजी से हो रहे बदलाव में हिस्सेदार बनूंगा”।

RapidLeaks से बात करते हुए युधवीर मोर ने कहा की “उन्हें गर्व है की Zuora ने ज़िम्मेदारी भरे कंट्री मैनेजर (Zoura Country Manager) के पद के लिए नियुक्त किया। वह अपने दो दशक के अनुभव और ज्ञान का सही उपयोग करते हुए अपने काम को बख़ूबी निभायेंगे एवं कम्पनी को तकनीकी क्षेत्र में नए आयाम छूने में अपना योगदान प्रदान करेंगे ”।

यह भी पढ़े

जेनपैक्ट(Genpact) से पहले युधवीर मोर(Yudhvir Mor) जेरॉक्स(Xerox) और एचपी(HP) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago