फूड

दिल्ली के एक फ़ूड स्टॉल का चैलेंज, बस एक काठी रोल खाने पर मिलेगा बीस हजार का इनाम

10kg Biggest Kathi Roll With 30 Eggs in 20 minutes in Delhi: क्या आप भी फूडी हैं? यानी आपको भी रोज तरह तरह के फ़ूड टेस्ट करने का शौक है? अगर आपको पता चले कि आप अपने इस शौक से अच्छे खासे पैसे भी कमा सकते हैं तो ये सोने पर सुहागा वाली बात हो जायेगी…है न? दरअसल दिल्ली के एक फ़ूड स्टॉल ने खाना खाने की एक ऐसी प्रतियोगिता रखी है जिसमें पार्टिसिपेट करके आप पूरे 20,000 रुपये कमा सकते हैं।  इसके लिए आपको बस एक काठी रोल खाना है। ये खबर सुनकर आप जरूर इसे मजाक समझ रहे होंगे।लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

दिल्ली में है ये फ़ूड स्टॉल

दरअसल, दिल्ली के मॉडल टाउन में सड़क के किनारे लगे एक फूड स्टॉल ने एक ऐसा चैलेंज दिया है, जिसमें प्रतिभागी को नकद पुरस्कार जीतने के लिए 10 किलो के एक बड़े से काठी रोल को 20 मिनट में खाकर खत्म करना होगा।(10kg Biggest Kathi Roll With 30 Eggs in 20 minutes in Delhi) इस फ़ूड स्टॉल और वहां मिलने वाले इस 10 किलो वजनी काठी रोल का वीडियो फूड व्लॉगिंग पेज द फूड कल्ट द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत बड़े रोल की एक झलक से होती है। जैसे ही वीडियो शुरु होता है, स्टॉल का मालिक आटा गूंथता है और उसे बेल कर बड़ा काठी रोल बनाता है। फिर, वह सॉस और दूसरी स्टफिंग के साथ अंडे और नूडल्स मिक्स करता है। इस जायंट काठी रोल को बनाने के लिए पूरे 30 अंडों का यूज किया जाता है।

लोग दे रहे हैं फनी रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अबतक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। इतने बड़े काठी रोल को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है, की क्या वाकई इसे कहा पाना मुमकिन है। हालांकि, इसके बावजूद कई लोगों ने चैलेंज को आजमाने की इच्छा भी जाहिर की है। वैसे अगर हमारी सलाह मानें तो 10 किलो वजनी इस काठी रोल को खाने के बाद अगली सुबह आपके लिए काफी परेशानी खड़ी हो सकती है। सो ऐसा कोई भी स्टंट आपके सेहत की लिहाज से भारी पड़ सकता है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago