फूड

क्या अंडे वेजीटेरियन हैं या नॉन-वेजीटेरियन?

क्या इस डिबेट का कोई निष्कर्ष नहीं हैं पर इसने एक नए शब्द को जन्म दिया है- एगेटेरियन।  

एक ऐसे व्यक्ति को आप ज़रूर जानते होंगे जो की एगेटेरियन होता है और अपने इस अनोखे गुण के बारे में बड़ा चढ़ा कर बताता है। अण्डों के बारे में ज़्यादा जानने के बाद पता चलता है कि क्यों इस डिबेट का अभी तक कोई अंत नहीं है।

अण्डों में विकासशील भ्रूण नहीं होता और इनमे जीवन की न्यूनतम क्षमता होती है। इसलिए अण्डों को वेजीटेरियन माना जाता है।

लेकिन अंडे तो मुर्गी देती है तो क्या वो नॉन-वेजीटेरियन नहीं हुए?

हां, यह सच है लेकिन हमारे द्वारा खाए जाने वाले अधिकांश अंडे अनफर्टीलाईज़्ड होते हैं क्योंकि मुर्गियां और अन्य मादा पक्षी दोनों अनफर्टीलाईज़्ड और फर्टीलाईज़्ड अंडे देती हैं। हालांकि कुछ शाकाहारी लोग इस बात पर प्रश्न उठाते हैं कि एक एक विकासशील भ्रूण को नष्ट किया जाता है लेकिन ये तथ्य सिर्फ फर्टीलाईज़्ड अण्डों के लिए ही सच है।

यदि आपने कभी एग फार्मिंग यूनिट में देखा होगा तो वहां अंडे देने वाली मुर्गियों को रूस्टर्स से हर वक़्त अलग रखा जाता है। इससे यह साबित होता है कि बाजार में बिकने वाले अंडे अनफर्टीलाईज़्ड ही होते हैं।

एक बार मैचुर होने पर मुर्गियां अपने आप अंडे देना शुरू कर देती हैं फिर चाहे उनके झुण्ड में एक रूस्टर हो या न हो। यह अंडे अनफर्टीलाईज़्ड होते हैं।

फर्टीलाईज़्ड अंडे वो होते हैं जो की रूस्टर कि मदद से होते हैं। यह एक हफ्ते तक फर्टीलाईज़ेड रहते हैं।हालांकि बड़े पैमाने पर काफी ज़्यादा संख्या में होने के कारण ये अक्सर टूट भी जाते हैं।

अध्यन के मुताबिक अण्डों को विभिन्न हिस्सों में विभाजित किया जा सकता है- छिलका, योल्क और अल्बुमेन।अल्बुमेन में प्रोटीन होता है और इसमें कोई एनिमल सेल नहीं होता। योल्क में फैट, प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल होता है।

अध्यन में ये भी कहा गया है कि अल्बुमेन पूरी तरह से वेजीटेरियन होता है। जबकि योल्क को कुछ हद तक नॉन-वेजीटेरियन माना जा सकता है। हालांकि हम जिन अण्डों का उपभोग करते हैं वे भ्रूण नहीं होते।

हालांकि दुनिया के कुछ हिस्सों में, खासतौर पर भारत में इन्हे नॉन-वेजीटेरियन माना जाता है। शाकाहारी हिन्दू इसे अपने आहार में शामिल नहीं करते और इसे नॉन-वेजीटेरियन मानते हैं।

इसका मतलब है कि ‘अंडे शाकाहारी या गैर-शाकाहारी हैं? वास्तव में हर जगह की संस्कृति के आधार पर निर्धारित है।

तो क्या अंडे शाकाहारी हैं?

अगर आप अंडे पास के घरेलु विक्रेता से नहीं खरीद रहे तो वो शाकाहारी हैं। हालांकि, यह आपकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर भी निर्भर करता है।

Facebook Comments
Team Rapid

Share
Published by
Team Rapid
Tags: drinkfood

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

7 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 week ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago