theterracekitchen
Butter Murukku Recipe in Hindi: बटर मुरुक्कू जिसे बैने मुरुक्कू, बैने चकली और वैना मुरुक्कू भी कहते हैं, साऊथ इंडिया की बेहद मशहूर नमकीन है। इसे चावल के आटे और बेसन से बनाया जाता है और डीप फ्राई होने की वजह से ये बहुत ही कुरकुरी और स्वादिष्ट होती हैं। आमतौर पर इसे किसी ख़ास त्यौहार या उत्सव महोत्सव में बनाया जाता है, लेकिन अगर आपको यह पसंद हैं तो आप इन्हें कभी भी बना कर खा सकते हैं।
बटर मुरुक्कू, पारंपरिक मुरुक्कू और चकली का संक्षिप्त संस्करण है। ये बहुत ही हल्के, कुरकुरे होते हैं और इसमें बटर का हल्का-हल्का टेस्ट इसे और भी लाजवाब बनाता है। मिठाई की दुकान या बेकरी पर बिकने वाले बटर मुरुक्कू तो इतने हल्के आर कुरकुरे होते हैं कि वे अक्सर टूटे हुए ही मिलते हैं। बटर मुरुक्कू का हल्का और खस्ता होना उसको बनाने के लिए गूथे गए आटे में पड़ी सामग्री की सही मात्रा पर निर्भर करता है।
अगर आप बटर मुरुक्कू पहली बार बना रहे हैं तो हो सकता है की आप इसे जलेबी की तरह घुमावदार ना बना सकें क्योंकि इसका आटा थोड़ा अलग तरीके से गुथा हुआ होता है और जब हम इसे सेव/चकली बनाने वाली मशीन से बनाते है तो अक्सर ये बीच में ही टूट जाता है। इसलिए परेशान ना हों और यदि आपके बटर मुरुक्कू गोल ना बन सके तो इन्हें लंबा-लंबा ही बना लें।आइये सबसे पहले जानते हैं की इसे बनाने के लिए हमें क्या क्या सामग्री की जरूरत पड़ेगी।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…